{"_id":"5eaeffb98ebc3e902b0f705d","slug":"etawah-etawah-news-lock-down-etawha-news-knp5583186165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में निकले को युवक चौकी में नचाने पर दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में निकले को युवक चौकी में नचाने पर दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
नया शहर पुलिस चौकी में नाचता युवाक
- फोटो : ETAWHA
इटावा। लॉकडाउन में बाहर निकले युवक को नया शहर पुलिस चौकी प्रभारी ने चौकी में सभी पुलिसकर्मियों के सामने डांस कराया और बलरई थाने के सिपाहियों ने एक मानसिक बीमार को लाठियों से जमकर पीटा। दोनों मामलों के वीडियो वायरल होने पर एसएसपी आकाश तोमर ने नया शहर पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर और बलरई थाने के एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।
शहर कोतवाली की नया शहर पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों के सामने एक युवक का डांस करते वीडियो वायरल हुआ है। युवक तेरी आख्यां का यो काजल....गीत पर नृत्य कर बतौर सजा पुलिसकर्मियो का मनोरंजन करता दिख रहा है। ये वीडियो शनिवार देर रात वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही चौकी प्रभारी के प्रति सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी दिखने लगी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिये ही एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
इसी वीडियो की चर्चा चल रही थी, इसी बीच बलरई थाने के सिपाहियों का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में दो सिपाही एक युवक को लाठियों से बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। वीडियो एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ जसवंतनगर को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
एएसपी सिटी रामयश ने बताया कि 30 अप्रैल को सूचना मिली थी कि बीवामऊ गांव में सुनील यादव उर्फ पंडित हाथ में फरसा व छुरी लेकर ग्रामीणों से गाली गलौच कर रहा है। इस पर बलरई थाने के सिपाही सुभाष और विनोद कुमार शुक्ला उसे पकड़ने पहुंचे। एएसपी के अनुसार सुनील ने पुलिस पर फरसे से वार कर दिया। इसके बाद सिपाही सुभाष ने सुनील पर डंडे बरसा दिए। ग्रामीणों का कहना है कि सुनील मानसिक रूप से बीमार है। उसने सिपाही सुभाष को कुछ उल्टा सीधा कह दिया था। इसी बात पर सिपाहियों ने उस पर लाठियां बरसा दीं।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सीओ जसवंतनगर की जांच कर आख्या के आधार पर सिपाही सुभाष को निलंबित कर दिया। नया शहर पुलिस चौकी प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि सिपाही और दरोगा के कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल हुए है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी लोगों के साथ नरम और मित्रवत व्यवहार करें। पुलिस को लोगों का दिल जीतना है।