{"_id":"620941b7290c826eca7816df","slug":"etawah-etawah-news-knp6804577103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की जनसभा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की जनसभा कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा तय हो चुकी है। चुनाव प्रचार के लिए अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं। इस दौरान भाजपा की ओर से किसी बड़े नेता के रूप में योगी आदित्य नाथ दूसरे नेता होंगे, जो अपने प्रत्याशियों के समर्थन में इटावा आ रहे हैं।
पूर्व में 29 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इटावा क्लब में प्रबुद्ध मतदाताओं से संवाद किया था। शहर में तकिया आजाद गान में घर-घर जाकर मतदाताओं को पंफलेट बांटकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की थी।
मुख्यमंत्री 15 फरवरी को शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को दोपहर बाद 3 बजे संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम की पुष्टि हो चुकी है। इटावा से सरिता भदौरिया के अलावा भाजपा ने जसवंतनगर और भरथना में नया चेहरा उतारा है। जसवंतनगर से विवेक शाक्य व भरथना सुरक्षित से डा. सिद्धार्थ शंकर भाग्य आजमा रहे हैं। विवेक शाक्य पहली बार चुनाव मैदान में हैं, जबकि डा. सिद्धार्थ शंकर 2017 के चुनाव में बसपा से लखनऊ के मलिहाबाद से विधायक बने थे।