{"_id":"5fe395028ebc3e40f95c0c5f","slug":"etawah-etawah-news-etawha-news-knp601755237","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरों की मदद के लिए कारोबारियों की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरों की मदद के लिए कारोबारियों की पहल
विज्ञापन
इटावा। आर्थिक संकट से जूझ रहे इटावा सफारी में शेरों समेत बाकी जानवरों की मदद के लिए कारोबारियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथ बढ़ाया है। महिंद्रा और हुंडई के जिले के डीलर पंकज तिवारी बबलू ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। इसके साथ महिंद्रा समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद महिंद्रा और हुंडई के एमडी एसएस किम को पत्र भेजा है। इसके अलावा जिले की कई हस्तियों ने सफारी प्रबंधन से संपर्क करके सहयोग की पेशकश की है। अमर उजाला में सफारी पर आए आर्थिक संकट और वन्यजीवों को गोद लेकर मदद पहुंचाने की व्यवस्था पर प्रकाशित खबर के बाद लोग सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।
पंकज तिवारी ने बताया कि सफारी के निदेशक से संपर्क करके एक शेर को गोद लेने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उनका कहना है कि लायन सफारी जिले के साथ प्रदेश की शान है। सफारी के जानवरों को खुराक का संकट बेहद चिंतनीय है। उनका कहना है कि महिंद्रा समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद महिंद्रा को पत्र भेजकर उनसे सफारी के सभी शेरों को गोद लेेने की अपील की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही समूह की तरफ से मदद मिल जाएगी। इसके अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई अन्य बड़ी कंपनियों से सहयोग मांगा गया है।
सफारी के निदेशक राजीव मिश्रा ने बताया कि सत्ता दल के प्रतिनिधियों ने भी मदद का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जिले के कई कारोबारी और जनप्रतिनिधि भी सहयोग के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट
सपा ने भी मदद को बढ़ाया हाथ
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने बताया कि सपा सरकार ने प्रदेश का नाम विश्व पटल पर दर्ज करवाने और यहां के लोगों को लायन सफारी जैसा पार्क देेने के लिए इसका निर्माण करवाया था। सरकार की उपेक्षा से सफारी में जानवरों को खाना भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को हालात की जानकारी दी गई है। सफारी के निदेशक से जानवरों पर आने वाले खर्च का ब्योरा मांगा गया है। जल्द ही समस्या दूर की जाएगी।