फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

सीएम जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत पर भी गौर नहीं किया

Thu, 10 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
गन्दगी आसन सिंह के घर के बाहर - फोटो : ETAWHA
इटावा। विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत नवादा खुर्द कला की गलियों में गंदगी के अंबार है। लोगों का कहना है कि सफाई कराने के लिए जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल तक पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन फिर कोई निस्तारण नहीं हो सका। आलम यह है कि गंदगी में कीड़े भिनभिनाने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में आसन सिंह चौहान ने बताया कि घर के दरवाजे के सामने लगे गंदगी और कूड़े के ढेर को हटवाने के लिए करीब 2 साल से प्रशासनिक अधिकारियों के दर पर माथा रगड़ चुके हैं। उनकी परेशानी को प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई तवज्जो न देकर उन्हें चकरघिन्नी बना दिया है। संबंधित अधिकारी एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डालते हुए टालमटोल रवैया इख्तियार किए हुए हैं। बताया इस संबंध में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत, बीडियो महेवा, एसओ लवेदी, एसडीएम चकरनगर, जिलाधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत की पर इस मामले का अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोग जान बूझकर उसके दरवाजे के सामने शौचालय का गंदा पानी कूड़ा करकट घूरा आदि डालकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत सचिव को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed