फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

जमीन के दाखिल-खारिज के लिए नहीं लगाने होंगे तहसील के चक्कर

Thu, 03 Dec 2020 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए लोगों को अब तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व परिषद ने ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया लागू कर दी है। इससे भ्रष्टाचार मिटेगा और अनावश्यक भागदौड़ भी बचेगी।
विज्ञापन

अभी तक तहसीलों में दाखिल खारिज की पुरानी व्यवस्था लागू थी। इसमें जमीन का बैनामा कराने वाले को ही तहसील में बैनामे की छायाप्रति जमा करनी होती थी। इसके बाद तहसीलदार स्तर से क्रेता विक्रेता को नोटिस जारी होते थे। निर्धारित समय में कोई आपत्ति न आने पर जमीन का राजस्व अभिलेखों में इंद्राज कर दिया जाता था। अगर कोई आपत्ति दाखिल हो जाती थी तो इसका मुकदमा राजस्व न्यायालय में दाखिल हो जाता था। इस प्रक्रिया में बार बार क्रेता को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने होते थे। राजस्व संहिता में सामान्य स्थिति में 45 दिन के अंदर दाखिल खारिज करने और कोई आपत्ति होने पर अधिकतम 90 दिन के अंदर निस्तारित करने की व्यवस्था है। परंतु हकीकत में समय ज्यादा लगता है। कभी लेखपाल नहीं तो कभी तहसीलदार नहीं, कभी वकीलों का कार्य बहिष्कार लोगों को महीनों के हिसाब से चक्कर लगाना पड़ते हैं।
विज्ञापन

प्रक्रिया के ऑनलाइन हो जाने पर किसान या जमीन का बैनामा कराने वालों को अपने सभी कागजात ऑनलाइन ही प्रेषित करने सकेगा। वह घर बैठे ही अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने 27 नवंबर को आदेश जारी किया है। इसमें सभी जिलाधिकारियों को यह व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। कोई भी आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उसका निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

- एन राम, तहसीलदार सदर
तहसीलदार ने बताया कि ऑनलाइन आरसीसीएसए प्रणाली को अपडेट किया गया है। नई प्रक्रिया में निबंधन कार्यालय से रजिस्ट्री के समय ही संबंधित पक्षों से नामांतरण अथवा दाखिल खारिज के लिए शपथपत्र ऑनलाइन आरसीसीएसए पर अग्रसारित किए जाएंगे। यह अग्रसारित होते ही नामांतरण अथवा दाखिल खारिज का वाद दायर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed