फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

सचिवों की हड़ताल देख बदले सीडीओ के तेवर

Fri, 16 Oct 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों की हड़ताल से विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिन कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन रोका गया है। वह निर्गत कर दिया जाएगा। जिन की प्रगति खराब है उनका वेतन भी चेतावनी के साथ निर्गत कर दिया जाएगा। जिन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच के बाद नियमानुसार शीघ्र समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनहित की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए हम सभी अधिकारी और कर्मचारी बराबर के जिम्मेदार है। योजनाओं को ईमानदारी और गुणवत्ता पूर्वक लागू करना हम सबकी जिम्मेदारी है। योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि जिस जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी को कोई शिकायत है, वो सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक उनके कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed