फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

चली एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस, बदले गए 21 एसआई

Wed, 14 Oct 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। एसएसपी आकाश तोमर ने मंगलवार को जिले विभिन्न थानों व चौकियों में तैनात 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस लाइन से पांच लोगों को तैनाती मिली है तो कई एसआई को भी महत्वपूर्ण चौकियां दी गईं हैं।
विज्ञापन

एसएसआई बकेवर सुरेशचंद्र को सदर कोतवाली, गंगादास को बसरेहर से बकेवर, पवन कुमार शर्मा लवेदी से बसरेहर, वेदप्रकाश को फ्रेंड्स कॉलोनी से चकरनगर, करनवीर सिंह को बसरेहर से लवेदी तथा राकेश कुमार को चकरनगर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से सुमित चौधरी को सिविल लाइन थाने की मोतीझील चौकी का प्रभारी, लक्ष्मण को भरथना थाने की एक्सप्रेसवे चौकी का प्रभारी व हेमंत कुमार सोलंकी को जसवंतनगर थाने की जौनई चौकी का प्रभारी बनाया गया। वहीं सदर कोतवाली के कपिल चौधरी को सहसो थाने की हनुमंतपुरा चौकी का प्रभारी बनाया गया और आमिर खान को जसवंतनगर थाने से बढ़पुरा भेजा गया। बढ़पुरा थाने के कामिल को सदर कोतवाली के पुराना शहर चौकी प्रभारी और राम प्रताप को पुराना शहर चौकी प्रभारी से सिविल लाइन चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

नीरज कुमार शर्मा को सदर कोतवाली के चौकी नौरंगाबाद से हटाकर जसवंतनगर कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया। जसवंतनगर के कस्बा चौकी प्रभारी सनत कुमार को नौरंगाबाद चौकी का प्रभार दिया गया है। भरथना थाने के साम्हो चौकी प्रभारी अनुभव चौधरी को इकदिल थाने की पक्का बाग चौकी का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस लाइन से इमरान फरीद व सौरभ राणा को क्रमश: भरथना थाने की साम्हो चौकी व फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की महेरा चुंगी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुशील कुमार को बसरेहर थाना भेजा गया और सदर कोतवाली की टीटी चौकी के प्रभारी विवेक कुमार सिंह को अक्सर जाम के झाम से जूझती बढ़पुरा थाने की उदी चौकी का प्रभार दिया गया। वहीं उदी चौकी के प्रभारी वीनेश कुमार को टीटी चौकी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed