फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

एसआईबी छापों, मंडी व टोल टैक्स का समाधान हो

Mon, 05 Oct 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा को सौंपा। जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सेे एसआईबी के छापे, मंडी शुल्क समाप्ति और टोल टैक्स की वृद्धि को 50 प्रतिशत कम करने का समाधान किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार को व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं से जो परेशानियां उत्पन्न होती हैं, उन्हें खत्म कर देना चाहिए। जीएसटी कमिश्नर केे पत्र के जरिए विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा प्रतिमाह 10 व्यापारियों का चयन करके उनके यहां तलाशी एवं छापे डालने का नया प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इस आदेश के लागू होने से व्यापारियों की आर्थिक दोहन, शोषण, अपमान और उत्पीड़न होगा। इस आदेश को व्यापारियों के हित में वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद लतीफ खान मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रताप भदौरिया, शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed