{"_id":"5f591ed88ebc3e43a368134d","slug":"etawah-etawah-news-etawha-news-knp581702844","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश कमेटी के 14 सदस्य निर्विरोध चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश कमेटी के 14 सदस्य निर्विरोध चुने गए
विज्ञापन
इटावा। बुधवार को तीन प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की वजह से 14 सदस्यीय नुमाइश कमेटी का चुनाव निर्विरोध हो गया। यह कमेटी तीन साल तक काम करेगी। कमेटी के 14 सदस्य ही चुने जाने थे। लिहाज अब 20 सितंबर को मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रत्याशियों ने 7 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन 14 सदस्यों के चुनाव के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। मंगलवार को जांच में सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए। बुधवार को नाम वापसी का दिन था। कैलाश अवस्थी, सुरेश द्विवेदी व केशव नारायण अग्रवाल के नाम वापस लेने से मतदान कराने की नौबत नहीं आई। लिहाजा 14 सदस्य निर्विरोध चुने लिए गए। हालांकि सभी की उम्र 70 साल से अधिक है। नुमाइश कमेटी के निर्विरोध चुने गए सदस्यों में शांति स्वरूप पाठक, गिरिराज नारायण अग्रवाल, बीपी सिंह राज किशोर बाजपेई, विजय नारायण सिंघल, रविंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह दुबे, मेहरबान सिंह, एचएस नकवी, गुरुमुख सिंह अरोड़ा,रमाशंकर चौधरी, विशन चंद्र अग्रवाल, सुरेश चंद्र त्रिपाठी व रमाकांत अग्रवाल शामिल हैं।
नुमाइश कमेटी के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी जेबी सिंह हैं। निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में चुनाव कराया गया। मतदान न होने की वजह से नाम वापस लिया। भरथना निवासी एवं 82 वर्षीय नुमाइश कमेटी के आजीवन सदस्य कैलाश नारायण अवस्थी ने बताया कि कोरोना काल मे चुनाव न हो इसलिए उन्होंने सबसे आखिर में नाम वापस लिया। बताया कि कोरोना काल मे 60 साल से ऊपर के लोगों का घर से निकलने पर रोक है। ऐसी स्थिति में मतदान होता और किसी को कोरोना हो जाता उसका जिम्मेदार कौन होता। मतदान टालने के लिए नाम वापस लिया। सभी 70 से ऊपर हैं।