फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

एक घंटे में मिलेगी गंभीर मरीजों की कोरोना रिपोर्ट

Wed, 10 Jun 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
इटावा। डॉ. भीमराव संयुक्त जिला अस्पताल में भी अब कोरोना की जांच हो सकेगी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख जिला प्रशासन की मांग पर शासन ने इसके लिए ट्रू नॉट मशीन उपलब्ध करवा दी है। इस मशीन से महज एक घंटे मे कोराना की रिपोर्ट मिल सकेगी। फिलहाल इसकी सुविधा जिला अस्पताल में आने वाले और आईसोलेशन वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों को मिल पाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि शासन द्वारा भिजवाई गई मशीन को आइसोलेशन वार्ड में स्थापित कर दिया गया है। एक दो दिन में इसे शुरू करवा देंगे। ट्रू नॉट मशीन से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इमरजेंसी मरीजों की जांच की जाएगी। डिलीवरी और ऑपरेशन कराने के अलावा इमरजेंसी सर्जरी कराने वाले मरीजों की ही जांच होगी। दो घंटे बाद रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इस मशीन से एक घंटे में एक रिपोर्ट ही मिल सकती है। बताया इसके लिए लैब टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अंकित बघेल और भूपेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed