फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

बढ़ते पॉजिटिव केस, घटता वेरिकेडिंग का दायरा

Wed, 10 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
इटावा। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ने से हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी और बैरिकेडिंग को सीमित कर कुछ ही दायरे में की जा रही है।
विज्ञापन

शुरू के दिनों में जिन क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज मिलते रहे वहां ढाई सौ मीटर के दायरे में तत्काल सैनिटाइजर के बाद बैरिकेडिंग करा दी जाती थी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से या कहें कि जब से पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है उसे अब गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कटरा शमशेर खां में पॉजिटिव केस निकलने के बाद पूरा दिन बीतने के बाद शाम करीब 5 बजे बैरिकेडिंग कराई गई थी। वहीं रामनगर प्राइमरी स्कूल के पास भी गली में नाममात्र की बैरिकेडिंग कर एक बल्ली लगाई गई थी। नौरंगाबाद बाद हर्ष नगर पुलिया के पास पॉजिटिव केस मिलने पर करीब 50 मीटर बैरिकेडिंग की गई। इसी प्रकार कटरा साहब खां में पॉजिटिव एमआर मिलने पर सिर्फ उसके घर के पास ही बैरिकेडिंग की गई। इसी प्रकार महेरा फाटक के पास नई कालोनी में भी कुछ ही दूरी तक बैरिकेडिंग कि गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि ऐसा मरीज और भौतिक स्थिति को देखकर लिया जाता है। जैसा स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों का निर्देश होता है उसी के अनुसार बैरिकेडिंग कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed