{"_id":"5eaf012e8ebc3e90b43de34f","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp5583211150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के तीन मरीजों ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के तीन मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
तीनों मरीज आगरा से यहॉ आए थे अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर विदा करते चिकित्सक
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज करा रहे आगरा के तीन मरीजों ने कोरोना महामारी को मात दे दी है। विश्वविद्यालय में दो जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर रविवार को तीनों को एंबुलेंस से उनके घरों को भेज दिया गया। दो सप्ताह तक तीनों अपने-अपने घरों में क्वारंटीन रहेंगे। तीनों पर आगरा का चिकित्सा विभाग नजर रखेगा।
चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में आगरा से 23 अप्रैल को 68 कोरोना मरीज लाए गए थे। दो मरीज विश्वविद्यालय की जांच में पॉजिटिव निकले। 70 मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इसमें आगरा से लाए गए 47 वर्षीय महेंद्र, 42 वर्षीय निशा और 17 वर्षीय पीयूष की पहली सैपलिंग पहली मई और दूसरी 2 मई को कराई गई। दोनों ही जांच में तीनों मरीज निगेटिव पाए गए। चिकित्सा विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि तीनों मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। इसकी सूचना आगरा जिला प्रशासन को भेजी थी। इस पर सीएमओ ने तीनों को लेने के लिए वाहन भेजा। उन वाहनों से तीनों को शाम करीब 5:30 बजे आगरा भेज दिया गया है। डॉ. आदेश ने बताया कि तीनों लोग दो सप्ताह तक अपने-अपने घर में क्वारंटीन रहेंगे। इस अवधि में उन्हें घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। तीनों अपने घर में ही रहें, इसकी निगरानी आगरा का चिकित्सा विभाग और प्रशासन करेगा। तीनों को क्वारंटीन की गाइडलान भी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 67 मरीज विश्वविद्यालय के कोरोना अस्पताल मेें हैं। फिरोजाबाद का एक मरीज आईसीयू में है। डॉक्टरों और कर्मियों ने तालियां बजाकर तीनों को विदा किया।
कोरोना से जंग जीतने वाले महेंद्र ने बताया कि मुझे नई जिंदगी और परिवार को बहुत राहत मिली है। कोरोना जैसी महामारी से ठीक करने के लिए मैं ईश्वर के साथ चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का शुक्रगुजार हूं। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार के सदस्य की तरह ख्याल रखा। इसे जिंदगी भर नहीं भूलूंगा। कहा कि योगा, ध्यान और आयुर्वेदिक काढ़ा का मरीजों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि अब कोरोना अस्पताल में 67 मरीज बचे हैं। एक आईसीयू और अन्य सामान्य वार्ड में हैं। सामान्य वार्ड के सभी मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इनके सैंपल की जांच भी जल्द कराई जाएगी। जिस तरह से सुधार हो रहा है। उससे उम्मीद है कि जल्द ही सभी स्वस्थ होकर घर लौटेें।
फोटो संख्या 29: सैफई चिकित्सा विवि के कोरोना अस्पताल में ठीक हुए कोरोना मरीजों को विवि के स्टाफ ने रवाना किया।