फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

हरियाणा से आए 52 मजदूर, चार के सैंपल लिए

Mon, 27 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिग से खड़ा कर पानी और भोजन के पैकेट दिए गए - फोटो : ETAWHA
इटावा। करीब एक महीने से हरियाणा में फंसे जिले के 52 मजदूरों को सोमवार को बसों से इटावा शहर लाया गया। चार मजदूरों के सैंपल लिए गए और 48की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी को 14 दिन के लिए नगर पालिका के रैन बसेरे में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर हरियाणा प्रदेश में फंसे मजदूरों को तीन बसों से रविवार रात को लाया गया। इनमें कुल 47 पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे हैं। बस से मजदूरों को सीधे सुंदरपुर स्थित रैन बसेरा लाया गया। यहां पहले बस को सैनिटाइज किया गया। फिर बस से उतारकर मजदूरों के सामान को भी सैनिटाइज किया गया। मजदूरों को उतारकर लाइन से रैन बसेरा ले जाया गया। डॉ.जितेंद्र कुमार ने टीम के साथ मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिर उन्हें कमरों में भेज दिया गया। फर्मासिस्ट संदीप बघेल ने 48 मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की और चार मजदूरों के सैंपल लिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी लगा दी गई है। एसडीएम ने बताया सभी 14 दिन तक रैन बसेरा में ही रहेंगे। उनके उनके लिए भोजन, नाश्ता और बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। सभी को अलग-अलग पानी की बोतल, ग्लास और साबुन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed