फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah electricity probleme

किसी का स्कूल छूटा कोई आफिस को हुआ लेट

Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
etawah electricity probleme
इटावा। 33 केेवीए अंडर लाइन में फाल्ट आने से फ्रेंड्स कालोनी सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे इस सबस्टेशन से जुड़े लाइनपार के पांच मोहल्लों की 25 हजार से अधिक आबादी को सुबह पानी नहीं मिल पाया। नहाने आदि में दिक्कत के कारण बहुत से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए और लोग कार्यालयों व दुकानों के लिए लेट हो गए। करीब 11:10 बजे आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन

भरथना चौराहे के पास रविवार रात करीब दो बजे अंडरग्राउंडर लाइन में फाल्ट हो गया। इससे विजयनगर, रामनगर, अजीत नगर, फ्रेंड्स कालोनी, यशोदा नगर, नई बस्ती और भरथना चौराहा क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से सुबह सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाए और नगर पालिका की टंकी से भी जलापूर्ति नहीं हो पाई। गीजर न चलने से घर के ऊपर लगी टंकियों का पानी भी गरम नहीं हो पाया। इससे ज्यादातर लोग समय पर नहा नहीं पाए।
विज्ञापन

रामनगर के गोविंद सिंह ने बताया कि पानी न आने से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। मोहल्ला विजयनगर निवासी पिंकू राजावत ने बिजली न होने से सबमर्सिबल नहीं चला, जिससे बच्चे नहीं पाए और स्कूल भी नहीं जा पाए। विजय नगर मुकेश सक्सेना, राहुल ने बताया कि सुबह नगर पालिका की लाइन से पानी नहीं आया, इससे हमारे बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाए। पिंटू और नवल सिंह ने बताया कि बिजली न होने से सबमर्सिबल नहीं चल पाया, टंकी का पानी बहुत ठंडा था, जिससे बच्चे समय पर मंजन तक नहीं कर पाए। देरी होने से उन्हें स्कूल नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सविता ने बताया कि रात में सोते समय मोबाइल चार्जिंग में लगाया था, रात में बिजली न होने से मोबाइल बंद हो गया। एसडीओ सचिन कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड होने से फाल्ट ठीक करने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed