फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah. crocodile

चंबल से पानी भरते युवक को घडिय़ाल ने निगला

Thu, 30 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
etawah. crocodile
इटावा। बढ़पुरा के सेंचुरी क्षेत्र में बुधवार को सब्जियों की सिंचाई के लिए पानी लेते समय युवक को चंबल नदी से निकले मगरमच्छ ने निवाला बना डाला। मगरमच्छ की लंबाई 15 फीट बताई गई है। घटना सुबह करीब दस बजे की है। इलाके में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मड़ैया बढ़पुरा गांव के किसान राम खिलाड़ी के 25 वर्षीय बड़े पुत्र सोनू ने गांव से करीब दो किमी दूर चंबल नदी के किनारे हरी सब्जियों की फसल बोई हुई है। सोनू गांव के ही साथी पप्पू के साथ इन सब्जियों को पानी लगाने गया था। सोनू एक डिब्बा लेकर नदी से पानी भरकर सब्जियों की क्यारियों में डाल रहा था। पानी भरते समय अचानक एक मगरमच्छ निकला और पलक झपकते ही सोनू घसीटकर वापस पानी में चला गया। यह सब देख सोनू का साथी पप्पू चीखता चिल्लाता हुआ गांव पहुंचा और घरवालों को जानकारी दी। सोनू के माता-पिता, भाई-बहन और गांव वाले मौके पर पहुंच गए। रोना पिटना मच गया। बढ़पुरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार सिंह ने बताया कि जिस जगह पर सब्जियां उगाई गई हैं। वहां काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। तमाम मगरमच्छों की लंबाई लगभग 15 फीट या उससे भी अधिक है।
विज्ञापन

पप्पू के अनुसार जिस मगरमच्छ ने सोनू का निवाला बनाया, उसकी लंबाई भी 15 फीट के करीब है। जमीन का यह हिस्सा प्रतिबंधित सेंचुरी क्षेत्र में आता है। बावजूद इसके आसपास गांव के लोग यहां वर्षों से हरी सब्जियां उगा रहे हैं। लाइन सफारी के निदेशक वीके सहिं का कहना है कि मगरमच्छ ही इंसान या बडे़ जीवों पर हमला करता है। युवक को नदी किनारे देख वह नदी से बाहर आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed