फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah crime

कंपनी बाग में बाइक सवारों ने झोंका फायर, युवक के सिर पर बट मारी

Mon, 24 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
etawah crime
इटावा। थाना सिविल लाइन से चंद कदम दूर कंपनी बाग में रविवार की सरेशाम एक दर्जन बाइक सवारों ने दबंगई दिखाई। कैंटीन पर काम कर रहे युवक के सिर पर तमंचों की बट मार दी। हवाई फायर किया और तमंचा लहराते हुए चले गए। घटना के पीछे सिर्फ गुंडई और दबंगई दिखाने की बात सामने आई है। इस घटना से कंपनी बाग में घूमने आए परिवार के लोग सहम गए।
विज्ञापन

कंपनी बाग में रविवार की शाम शहर भर से महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष शाम को टहलने जाते हैं। करीब 4 बजे कैंटीन के सामने अचानक एक दर्जन बाइक सवार आए। वहां ग्रुप बनाकर खड़े हो गए। कैंटीन पर महिलाएं एवं युवतियां खरीदारी कर रही थीं। बाइक सवारों की हरकतों से महिलाओं को परेशानी होने लगी। इस पर कैंटीन पर काम कर रहे युवक आशीष पुत्र बैजनाथ निवासी अशोक नगर ने इन युवकों से कैंटीन के सामने से हट जाने को कहा। इस पर दबंगई दिखाते हुए बाइक सवारों ने आशीष के साथ धक्का मुक्की की। तमंचे की बट सिर पर दे मारी। वह चोटिल हो गया। शोरगुल सुनकर जब वहां घूम रहे लोग उधर की तरफ आए तो बाइक सवार युवकों ने हवाई फायर की। इसके बाद तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौका मुआयना किया। कैंटीन संचालक बृजेश सक्सेना ने सिविल लाइन पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed