{"_id":"5e25f1c28ebc3e4b3e3e8689","slug":"etawah-crime-etawha-news-knp539559621","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी के घर की चौखट पर लटका मिला पोते का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी के घर की चौखट पर लटका मिला पोते का शव
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
सैफई (इटावा)। क्षेत्र के नगलाबहादुर गांव स्थित दादी के घर में पोते का शव चौखट से लटका पाया गया। पिता ने पुत्र की गला घोटकर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। चौखट के नीचे खून की बूंदें मिलीं और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस को फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।
सैफई थाना क्षेत्र के नगलाबहादुर गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ कल्लू यादव आंबेडकर नगर में किसी अन्य का ट्रैक्टर चलाते हैं। उनकी पत्नी किरण बसरेहर कस्बे में अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही हैं। उनके तीन बेटों में 16 साल का शिवम सबसे बड़ा था। वह कस्बा के ही किड्स वैली स्कूल में कक्षा दस का छात्र था।
रविवार को स्कूल की छुट्टी होने पर शिवम दादी राम कुंअर के पास चला गया। रात में दादी के घर पर ही सो गया। दादी घर के बाहर बरामदे में और शिवम बगल के कमरे में सोया हुआ था। 65 साल की दादी राम कुंअर ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी आंख खुली। वह अंदर गई तो उन्हें शिवम को कमरे के दरवाजे की चौखट पर लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए। शव को नीचे उतार लिया गया। शिवम के पिता योगेश कुमार को खबर दी गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे घर पहुंचे योगेश ने बताया कि उन्होंने आकर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर शिवम के मोबाइल फोन के अलावा एक अन्य मोबाइल फोन भी मिला है। चौखट के नीचे खून की कुछ बूंदें भी मिली हैं। उन्होंने पुत्र की गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
इस संबंध में सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में ही सूचना नहीं दी गई। सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे। तब तक परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। जो मोबाइल फोन मिला है। उसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। अभी मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
घर पर सिर्फ वृद्धा राम कुंअर व शिवम लेटे थे। वृद्धा राम कुंअर ने बताया कि गेहूं के खेत में बंबा की खांदी कटने से पानी भर गया था। इसीलिए उनका पोता घर आया था। खेत पर काम करते हुए देर हो गई, इसलिए वह उनके पास ही रह गया था। रात में उसका शव चौखट पर लटके हुए देखा। घर के अंदर किसी अन्य व्यक्ति के दाखिल होने को लेकर परिजनों का कहना रहा कि छत पर चढ़कर सीढ़ियों से होकर नीचे आया जा सकता है। रात करीब 11 बजे बिजली भी चली गई थी। शायद उसी वक्त कोई अंदर आया हो।