फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah, Crane trolley derailed after colliding with a stationary goods train

Etawah News: इटावाः खड़ी मालगाड़ी से टकराकर क्रेन की ट्रॉली पटरी से उतरी

Thu, 24 Nov 2022 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Etawah, Crane trolley derailed after colliding with a stationary goods train
क्कर के बाद खड़ी मालगाड़ी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। रेलवे क्रेन की ट्रॉली बैक होते समय मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसा स्टेशन की सात नंबर लूप लाइन पर हुआ। इस दौरान लगभग दो घंटे तक लूप लाइन बाधित रही। एल्कोहल की जांच के लिए पांच लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को रेलवे लाइन की मरम्मत के दौरान एक क्रेन मशीन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसा दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। मालगाड़ी कानपुर से आकर खड़ी हुई थी, उसे ग्वालियर होते हुए झांसी की ओर उसे जाना था।
विज्ञापन

क्रेन लाइन के पिलर उठाने का काम कर रही थी। रेलवे के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। हादसे की सूचना के बाद एटीआरडी टूंडला अपूर्व गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा और पीडब्ल्यूआई शशि मीणा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के डॉक्टर अश्विनी ने पांच लोगों का ब्लड सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए कानपुर भेजा है। प्रयागराज मंडल के आरएम के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि घटना लूप लाइन की है। किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

ट्रैक से उतरी बीएफआर क्रेन की ट्रॉली। संवाद

ट्रैक से उतरी बीएफआर क्रेन की ट्रॉली। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed