फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Contract workers angry due to non-receipt of honorarium, will not recover

इटावा : मानदेय न मिलने से संविदा कर्मी आक्रोशित, नहीं करेंगे वसूली

Sun, 13 Nov 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Contract workers angry due to non-receipt of honorarium, will not recover
इटावा। तीन महीने से मानदेय न मिलने पर परेशान बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने रविवार को उपकेंद्रों पर नारेबाजी की। बिजली बिल की वसूली न करने का एलान भी किया है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने सुंदरपुर उपकेंद्र पर बैठक की। इसमें बताया कि दिवाली पर भी मानदेय नहीं दिया गया। महंगाई के इस दौर में परिवार का खर्चा उठाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मानदेय कब तक मिलेगा, इसकी जानकारी भी अधिकारी नहीं दे रहे हैं। अमित ने कहा कि मानदेय मिलने तक बिजली बिलों की वसूली नहीं करेंगे। सब स्टेशनों पर कार्य करते रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित परेशानियां न हो।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने बताया बिल वसूली न करने के निर्णय से अवर अभियंताओं और अधीक्षण अभियंता को अवगत करा दिया है। अलग-अलग सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर को मानदेय और अन्य समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मियों में लव कुश, श्याम जी लाल, देवेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, अजय यादव, जितेंद्र कुमार, शिव कुमार, सुखबीर सिंह, रवि कुमार, देवेंद्र कुमार व अखिलेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed