{"_id":"65cfd2751943107b5e098336","slug":"etawah-club-will-be-renovated-restaurant-will-be-built-etawha-news-c-216-1-etw1002-108802-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इटावा क्लब का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इटावा क्लब का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा रेस्टोरेंट
विज्ञापन
इटावा। अंग्रेजी हुकूमत से जिले में अलग पहचान रखने वाले इटावा क्लब का जीर्णोद्धार कराने की तैयारी है। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराकर इसमें रेस्टोरेंट, जिम और खेलने की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित कराया जाएगा।
शहर में मैनपुरी अंडरपास के पास इटावा क्लब बना हुआ है। यह अंग्रेजों के समय बनवाया गया है। इसके भवनों का निर्माण 19वीं सदी में एक बार कराया गया। इसके बाद से इसकी सामान्य रूप से मरम्मत ही कराई जाती रही है। कुछ सालों से इसका मेंटीनेंस न होने की वजह से यहां अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। बैठने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
वहीं, जिम की मशीनें आदि भी खराब हैं। ऐसे में इसका उपयोग सिर्फ शादी समारोह के लिए ही किया जा पा रहा है। स्थितियों को देखते हुए इसका अब जीर्णोद्धार कराने का मन बनाया है। क्लब के जनरल सेक्रेटरी व एसडीएम विक्रम राघव ने बताया कि क्लब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यहां इनडोर गेमों के साथ ही रेस्टोरेंट बनवाने के लिए भी प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।