फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah caa

सीएए का विरोध : धरने पर महिलाएं, समर्थन में आए लोग, पुलिस ने पटकी लाठियां

Wed, 22 Jan 2020 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
etawah caa
इटावा ः सीएए के विरोध में जुटी महिलाओं को समझाते प्रशासन और पुलिस के अफसर।
इटावा। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून)के विरोध में शहर की मुस्लिम महिलाएं दोपहर को पुराना अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गईं। रात करीब दस बजे उनके समर्थन में हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई। जाम लगने और स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। पुरुषों को तो धरना स्थल से हटा लिया गया पर महिलाएं को देर रात 12 बजे तक हटाया जा सका।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में शहर की करीब 100 मुस्लिम महिलाएं पोस्टर, गांधी और आंबेडकरजी के फोटो लेकर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे घरों से निकलीं। ये महिलाएं पुराना अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गईं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने धारा 144 के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी लेकिन महिलाएं टस से मस नहीं हुईं। प्रदर्शन के कारण शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

आलम यह था कि पचराहा के पास मेडिकल केयर यूनिट के समक्ष भूरा, चमरैटी, कस्साबखाना, पचराहा, शाहग्रान मोहल्ले की महिलाएं चार-छह की संख्या में धीरे धीरे इकट्ठा हुईं। धरना स्थल बिछाने के साथ पर पीने के पानी के डिब्बे पहले से रख दिए गए थे। करीब आधा घंटे में ही एक सैकड़ा महिलाएं जमा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिलमणि त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोपहर तीन बजे तक सीओ सिटी वैभव पांडेय व सदर तहसीलदार एन राम भी मौके आ गए। सीओ सिटी ने हैंड पीस लाउडस्पीकर से महिलाओं को धारा 144 लागू होने और बगैर परमीशन प्रदर्शन किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। महिलाओं पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बल्कि आसपास मोहल्लों से महिलाओं के आने का क्रम बना रहा।

शाम 4 बजे के आसपास एएसपी सिटी रामयश सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला भी पहुंच गए। महिलाओं को समझाया। नतीजा शून्य रहा।
रात करीब आठ बजे महिलाओं के समर्थन में लोग आने शुरू हो गए। साढे़ नौ बजे के करीब छह हजार से ज्यादा की भीड़ धरनास्थल पर मौजूद थी। इसमें तीन हजार से ज्यादा महिलाएं और इतनी संख्या में पुरुष थे। दस बजे के करीब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठियां पटकना शुरू कर दिया। पुरुष तो भगा दिया गया। देर रात 12 बजे तक महिलाओं को भी धरनास्थल से हटा दिया गया।
फोटो संख्या 32: पुराना अस्पताल के बाहर शहर की महिलाओं से सीएए के विरोध में नारेबाजी कर इसे वापस लेने की मांग की।
फोटो संख्या 33: महिलाओं के धरने पर बैठने की सूचना पर तहसीलदार एनराम मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
फोटो संख्या 34: महिलाओं के प्रदर्शन के कारण पचराहा-कोतवाली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
फोटो संख्या 35: प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई और क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed