{"_id":"601c33418ebc3e4b2e7576e6","slug":"etawah-becomes-winner-after-defeating-firozabad-etawha-news-knp609901816","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद को हराकर इटावा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद को हराकर इटावा बना विजेता
विज्ञापन
इटावा। कन्नौज में आयोजित स्व. ओम प्रकाश पाठक स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एकता क्लब इटावा ने फिरोजाबाद की टीम को 17 रनों से मात देकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को ट्राफी और एक लाख रुपये का इनाम दिया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इटावा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 30 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। जवाब में फिरोजाबाद की टीम 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर 212 रन ही बना सकी। इटावा की ओर से अभय सिंह ने सर्वाधिक 48 रन बनाए।
मैच में 35 रन बनाने व तीन विकेट लेने वाले इटावा के विपिन चंद्रा को मैन ऑफ द मैच और इरशाद मेव को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इस दौरान इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश चौहान, भाजपा संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, जावेद अख्तर व कोषाध्यक्ष शफीक खान आदि मौजूद रहे।