फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah became the state champion by defeating Amroha's team.

Etawah News: अमरोहा की टीम को हराकर इटावा बना प्रदेश चैंपियन

Tue, 13 Jan 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Etawah became the state champion by defeating Amroha's team.
इटावा। लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट (अयोध्या कप) के खिताबी मुकाबले में जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

शनिवार को हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में इटावा ने अमरोहा की टीम को पांच रन से हराकर प्रदेश भर में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इटावा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सौरभ अवतार ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं गौरव पाठक ने नाबाद 36 रन बनाए। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन इटावा के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे वे बिखर गए। पूरी टीम 19.3 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में गौरव पाठक और अमन भदौरिया ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अच्छा प्रदर्शन के लिए गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस टूर्नामेंट में प्रदेश की कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिले की टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed