फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah beat Jalaun by 87 runs

इटावा ने जालौन को 87 रनों से हराया

Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Etawah beat Jalaun by 87 runs
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा द्वारा आयोजित स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट की स्मृति में जालौन जोन अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में इटावा ने जालौन को 87 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

जालौन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी इटावा की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। मोहित यादव 37, शिवम यादव 34, मोहित कठेरिया 22 तथा साहिल ने 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

जालौन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कमल ने दो, अमन भदौरिया, शिवम यादव, आकाश राजपूत, सोमिल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी जालौन की टीम 25 ओवरों में 9 विकेट पर 84 ही रन बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन भदौरिया ने सर्वाधिक 19 रन, हर्ष ने 16 रन का योगदान दिया। इटावा की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश और अभय ने 3-3 व अवसाद ने दो विकेट लिए।
शानदार गेंदबाजी के लिए देवांश चतुर्वेदी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग प्रशांत एवं निशांत ने की। स्कोरिंग सचिन पाटकर ने की। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

यूपी क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स कमेटी के सदस्य श्याम बाबू, सचिव विकास कुमार, एसएमजीआई चेयरमैन विवेक यादव, क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, औरैया के कोआर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, अमरीश प्रताप सिंह (टिंकू), आनंद यादव, पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र यादव, आशीष यादव, श्याम यादव ,विजय पाल, लल्लन आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed