{"_id":"5e459d708ebc3ee5a72bc788","slug":"etawah-accident-etawha-news-knp544467664","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में घायल किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में घायल किसान ने तोड़ा दम
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बख्तियारपुरा गांव के एक किसानपर सोमवार को सांड़ ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव बख्तियार पुरा निवासी शिशुपाल सिंह (60) पुत्र बाबूराम सोमवार को अपने खेत पर गेहूं व सरसों की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। खेत में घुसे अन्ना सांड़ को देखकर उन्होंने उसे भगाने का प्रयास किया। तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास ही मौजूद उनके भतीजे फूल सिंह ने उन्हें बचाया और सांड़ को खेत से बाहर निकाला। घायल शिशुपाल बेहोश हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बसरेहर सीएचसी ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।