फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah accident

ट्रक से कुचल कर स्कूटी सवार नेपाली युवक की मौत

Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
etawah accident
घायल रामविलास को सीएचसी पहुंचाते भाजपा नेता सौरव शाक्य व अन्य - फोटो : ETAWHA
इटावा। स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरे नेपाली युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हेलमेट पहने युवक का सिर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर साथ में बैठा एक अन्य युवक भी घायल हो गया। मृतक दिल्ली काठमांडू चलने वाली बस का कंडक्टर था। सोमवार रात एक्सप्रेस वे पर बस के खराब होने पर मंगलवार को वह इटावा से कलपुर्जे लेकर आ रहा था।
विज्ञापन

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे बसरेहर कस्बा में पूर्वांचल बैंक के पास हुआ। इटावा-बरेली मार्ग के इस हिस्से में गड्ढों से यह हादसा हुआ। हादसे में घायल सैफई थाना क्षेत्र के लाड़मपुरा गांव निवासी राम विलास पुत्र आसाराम ने बताया कि नेपाल निवासी पासंक दिल्ली काठमांडू चलने वाली बस का कंडक्टर था।
विज्ञापन

पासंक गाड़ी लेकर काठमांडू जा रहा था। गत सोमवार रात करीब एक बजे यह बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 101 पर खराब हो गई। एक्सप्रेसवे पर बने एक होटल पर बस को खड़ा कर दिया। मरम्मत करने के लिए मैकेनिक को भी बुला लिया। मिस्त्री ने कुछ सामान बताया। जिसे लेने के लिए ही वह इटावा आया था। होटल मैनेजर ने स्कूटी देकर रामविलास को साथ में कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे स्कूटी चला रहे पासंक और पीछे बैठे रामविलास जब बसरेहर कस्बा के पूर्वांचल बैंक के पास से गुजर रहे थे। सड़क पर जाम की स्थिति थी और गड्ढे भी थे। तभी एक गड्ढे के चलते स्कूटी फिसल गई। इस दौरान सामने से आया ट्रक गुजर रहा था। उसका अगला पहिया निकल चुका था।

स्कूटी के फिसलने पर दोनों लोग सड़क पर गिरे। इसमें पासंक का सिर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में राम विलास भी घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों और भाजपा नेता सौरव शाक्य ने घायल रामविलास को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed