{"_id":"5e42f36c8ebc3ee5f668dcd6","slug":"etawah-accident-etawha-news-knp5440334129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न सड़क हादसों में नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न सड़क हादसों में नौ लोग घायल
विज्ञापन
इटावा। विभिन्न सड़क हादसों में मंगलवार को नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार सैफई के नगला अजरा गांव निवासी रोहित, बसरेहर के खरगपुर गांव के महावीर सिंह व कुर्रा थाना के कुकपुर नगरिया बीना निवासी रघुराज सिंह घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी थाना क्षेत्र में यदुनाथ मैरिज होम के पास पैदल जा रहे आशानंदपुर के देवेंद्र सिंह को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब चौराहे पर वृद्ध भगवान सिंह सड़क पर गिर कर घायल हो गए। भरथना क्षेत्र के बिधूना रोड पर बहवा गांव के पास मोटर साइकिल के भिड़ंत में मल्हौसी गांव के संजय घायल हो गए।
गत सोमवार की देर शाम भरथना-बकेवर रोड पर गेस्ट हाउस के सामने बकेवर की ओर से आ रही कार सड़क किनारे लगे सीमेंटेड पोल से टकरा गई। इस हादसे में पास में खडे़ बाइक सवार भरथना के बैसौली भानपुर गांव के अनवीर उर्फ कल्लू चपेट में आने से घायल हो गया। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पिलुआ महावीर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही राजेंद्री देवी व मालती देवी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।