{"_id":"6149c41e8ebc3e916b72c019","slug":"etawah-a-huge-fire-broke-out-in-the-warehouse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: गन हाउस समेत चार दुकानों और तीन घरों में लगी आग, सात बार हुए तेज धमाके, लाखों का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: गन हाउस समेत चार दुकानों और तीन घरों में लगी आग, सात बार हुए तेज धमाके, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Tue, 21 Sep 2021 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Sep 2021 05:13 PM IST
सार
किराना दुकान में जैसे ही आग लगी अनिल व उनके कर्मी मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दमकल व पुलिस विभाग को सूचना दी। पुलिस उनकी पत्नी शिक्षिका मंजू से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र के गली गोदाम मोहल्ले में मंगलवार सुबह अनिल पोरवाल की किराना दुकान में आग लग गई। मोहल्ले वाले कुछ समझ पाते और फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंचतीं, तब तक आग ने इलेक्ट्रानिक, किराना दुकान और गन हाउस व उनके ऊपरी तल पर बने तीन मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इससे स्थिति और भयंकर हो गई। इटावा और औरैया जिले की छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान किराना दुकान में सात विस्फोट होने से तीन दमकल कर्मी झुलस गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी।
भरथना के गली गोदाम मोहल्ले में अनिल पोरवाल की किराना दुकान है। दुकान की पहली मंजिल पर उनका घर है। मंगलवार सुबह अनिल की सरकारी विद्यालय में शिक्षिका पत्नी मंजू स्कूल गई थीं। अनिल दुकान पर कर्मी के साथ थे। सुबह करीब 11 के बाद अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं व आग की लपटें देख अनिल व उनका कर्मी बाहर की ओर भागे।

आग ने भयंकर रूप धारण कर बगल में स्थित अनिल के बड़े भाई अशोक की इलेक्ट्रानिक दुकान व घर और छोटे भाई प्रदीप के गन हाउस को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों भाइयों की दुकानों व मकानों में आग लगने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
आग प्रदीप के मकान में स्थित रमेश गुप्ता की किराना दुकान में भी पहुंच गई। आग लगने से चार धमाके हुए। धमाके व भीषण आग लगने की सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसडीएम हेमसिंह, तहसीलदार हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे।
भरथना, चकरनगर से एक-एक व इटावा की दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इधर मोहल्ले वाले भी आग बुझाने में जुटे। अनिल की किराना दुकान के पास आग बुझाने का प्रयास करने के दौरान तीन और विस्फोट हुए।

इससे दमकल कर्मी भरत सिंह, यतेंद्र व रविंद्र झुलस गए। साथियों व पुलिस ने झुलसे तीनों कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर औरैया व बिधूना से एक-एक दमकल की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई। इटावा व औरैया के दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत कर करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पा सके।
आग लगने के बाद भाग गए अनिल
किराना दुकान में जैसे ही आग लगी अनिल व उनके कर्मी मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दमकल व पुलिस विभाग को सूचना दी। पुलिस उनकी पत्नी शिक्षिका मंजू से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही मौके से भागे अनिल व उनके कर्मी की तलाश भी कर रही है।
किराना दुकानों, गन हाउस व इलेक्ट्रानिक दुकान में आग लगी थी। पुलिस व दमकल कर्मियों ने राहत व बचाव कार्य किया। इटावा व औरैया की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग बुझाते समय विस्फोट होने से तीन दमकल कर्मी झुलसे हुए है। दुकान में किस तरह का भंडारण था, लाइसेंस था या नहीं। आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, इटावा
आग लगने के बाद भाग गए अनिल
किराना दुकान में जैसे ही आग लगी अनिल व उनके कर्मी मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दमकल व पुलिस विभाग को सूचना दी। पुलिस उनकी पत्नी शिक्षिका मंजू से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही मौके से भागे अनिल व उनके कर्मी की तलाश भी कर रही है।
सात बार धमाके होने से फैली दहशत
अनिल की किराना दुकान में गंधक पोटाश (विस्फोटक पदार्थ) भी मौजूद था। पुलिस अब यह जांच कर रही कि उनके पास गंधक पोटाश रखने का लाइसेंस था कि नहीं। अगर लाइसेंस था तो कितना गंधक पदार्थ रखने की अनुमति थी। मात्रा से अधिक रखने की जानकारी पर पुलिस उन पर कार्रवाई भी कर सकती है। माना जा रहा है कि सात बार जो धमाके हुए उनमें से अधिकतर विस्फोटक पदार्थ की वजह से हुए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ड्रम उड़कर सामने दुकान पर गिरा
किराना दुकान में विस्फोट होने की वजह से वहां पर रखा ड्रम उड़कर सामने स्थित किताब की दुकान से जा टकराया। गोपाल विश्नोई ने बताया कि किराना दुकान के सामने आग लगने की वजह से क्षेत्र में काफी गर्माहट हो गई थी। इस वजह से उनकी प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में लगी फ्लैश की मशीन (हैडेड) सूख गई, जिसमें चलते करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

छत पर जाकर अशोक व उनके बच्चों ने बचाई जान
अशोक की इलेक्ट्रानिक दुकान में आग लगने के बाद लपटें ऊपर बने घर तक पहुंची। इसकी चपेट में आकर गृहस्थी का सामान जलने लगा। यह देख अशोक के दोनों बेटे विकास व हर्षित छत पर भागे और मदद के लिए काफी देर तक चिल्लाते रहे। दमकल कर्मियों ने मकान के पीछे वाले रास्ते पर सीढ़ी लगाकर तीनों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अशोक ने बताया कि भाई अनिल की किराने की दुकान में लगी आग उनकी इलेक्ट्रानिक दुकान व मकान में पहुंची। आग लगने से दुकान में रखा इलेक्ट्रानिक सामान व गृहस्थी समेत 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी पत्नी मीना देवी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने गई थी।
एक घंटे से अधिक समय तक रुका रहा यातायात
तीन मकानों व दुकान में आग लगने की वजह से पुलिस ने जवाहर रोड स्थित जामा मजिस्द के पास से करीब 12 बजे रस्सी लगाकर आजाद रोड पोरवाल धर्मशाला तक यातायात रोक दिया गया था। इस कारण इटावा-कन्नौज नेशनल हाइवे 91ए करीब एक घंटे तक जाम रहा। विस्फोट होने की वजह से यातायात रोका गया था, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। एक घंटे बाद यातायात चालू किया गया।

दुकानदार व मकान में मौजूद लोग सुरक्षित
अनिल की किराना दुकान, अशोक के इलेक्ट्रानिक, प्रदीप के गन हाउस, रमेश की किराना दुकान में आग लगने से इनके आसपास मौजूद दुकानदार व मकानों में मौजूद बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। पुलिस व दमकल विभाग के बचाव कार्य करने पर सहमे मोहल्ले वालों ने राहत की सांस ली। रमेश ने बताया कि उनका प्रदीप के मकान में किराना का गोदाम है। आग लगने की वजह से करीब पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
भाजपा विधायक व बसपा एमएलसी ने जाना हाल
गली गोदाम मोहल्ला में भीषण आग लगने की जानकारी पर विधायक सावित्री कठेरिया समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं। वहीं, बसपा के एमएलसी भीमराव आंबेडकर भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार व लोगों का हाल जाना। इसके साथ ही पुलिस को राहत कार्य तेज करने के लिए निर्देशित किया।