{"_id":"613c344fe4705314fd53b1db","slug":"etawah-a-crack-in-the-historic-bhareshwar-temple-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर और स्कूल पर गिरी बिजली, कानपुर देहात में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा में ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर और स्कूल पर गिरी बिजली, कानपुर देहात में एक की मौत
Sat, 11 Sep 2021 10:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Sep 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने के बाद आई दरार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा और कानपुर देहात में शनिवार को बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। इटावा में जहां एक स्कूल और एक मंदिर में बिजली गिरी वहीं कानपुर देहात में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई।
इटावा के एक प्राचीन मंदिर में शनिवार सुबह बिजली गिरने से दरार आ गई। मंदिर भारेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध है। चंबल के बीहड़ों में बसे भरेह गांव में बना ये मंदिर लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। हाल के दिनों में चंबल में आई बाढ़ से मंदिर का निचला तल करीब तीस फुट डूब गया था।
इटावा के चकरनगर के प्राथमिक स्कूल नगला कडोरी में बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली गिरने से बच्चों के साथ शिक्षक भी सहम गए। हालांकि इस दौरान स्कूल के एक हिस्से में दरार आ गई है।
विज्ञापन
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के रौगांव में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। किसान का शव देख परिवार में मचा कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि घसीटे (55) खेत में चारा काटने गया था।