{"_id":"636befb0172044667d02a8ea","slug":"etawa-won-20-gold-medal-in-mandliya-kushti-etawah-news-knp7274699166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय कुश्ती में 20 स्वर्ण पदक जीतकर इटावा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय कुश्ती में 20 स्वर्ण पदक जीतकर इटावा बना चैंपियन
विज्ञापन
सैफई। कानपुर मंडल स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में इटावा 20 स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बना। औरैया 12 पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजयी पहलवान अब प्रदेश स्तरीय कुश्ती में हुनर दिखाएंगे।
बुधवार को जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉ. अजंट सिंह यादव ने किया। इसमें इटावा, औरैया, कानपुर ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में इटावा की विशाखा, सुघा, औरैया की आंचल सिंह, दिशा व नवी, कानपुर की दिव्यांका ने कुश्ती जीतीं।
बालक वर्ग में इटावा के बादल, रजत, ललित, मानवेंद्र, प्रांशु, अमरदीप, आशीष, शंकर सिंह, प्रियांशु, ऋषभ, राजाबाबू, गोलू यादव, हनीफ, अमन, संजय आदर्श, नवीन ने कुश्तियां जीतकर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
औरैया के हिमांशु, तिलकराज, कुष्मोदय, विकास, आशिक गौतम, रामवीर, अभिषेक बाबू, विक्रम सिंह और विकास त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। कानपुर के दीपक ही बालक वर्ग में कुश्ती जीत सके।
जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक व जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. संजय शर्मा, डॉ. उमेश यादव, गुरफान अहमद, जगदीश सिंह, बृजेश कुमार, अनुज प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव नरदेव आर्य, जिला कुश्ती संघ के सचिव अवनीश कुमार मौजूद रहे। जिला कुश्ती संघ की अध्यक्ष मंजू भदौरिया और उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के चयनकर्ता राम आशीष यादव सभी का आभार व्यक्त किया।