{"_id":"647cdc23fe2e0bfbba037394","slug":"entrance-selection-test-in-major-dhyan-chand-sports-college-from-june-15-etawha-news-c-12-1-269374-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश चयन परीक्षा 15 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश चयन परीक्षा 15 जून से
Mon, 05 Jun 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश चयन परीक्षा 15 जून से क्रासर - 14 से 19 जुलाई तक खेलवार कराया जाएगा मुख्य चयन प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। स्पोर्ट्स कालेज सोसायटी की ओर से मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए मुख्य चयन परीक्षा 15 जून को कराई जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज से प्रवेश फार्म ले सकते हैं।
स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी की ओर से संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कालेज सैफई के संयुक्त तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रकिया शुरू करने के लिए शनिवार को शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रभारी प्रधानाचार्य एसडीएम रामदयाल सिंह ने बताया सत्र 2023-24 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रारंभिक चयन परीक्षा 15 जून से 04 जुलाई तक प्रदेश के समस्त मंडल व स्पोर्ट्स कालेजों में कराई जाएगी। वहीं मंडलवार, खेलवार तथा मुख्य चयन परीक्षा 14 जुलाई से 19 जुलाई तक खेलवार स्पोर्ट्स कालेजों में आयोजित कराई जाएगी। कालेज में प्रवेश के इच्छुक मंडलीय खेल कार्यालयों या स्पोर्ट्स कालेजों से प्रवेश फार्म ले सकते हैं। आवेदनकर्ता सत्र 2022-23 में कक्षा पांच में पढ़ाई कर रहा हो या उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उसकी उम्र एक अप्रैल 2023 को नौ से 12 साल के मध्य होनी चाहिए। वहीं, जो कक्षा पांच में 2021-22 में उत्तीर्ण कर चुका और आगामी सत्र में कहीं पढ़ाई न कर हो तो वो 10 रुपये के शपथ पत्र के साथ आवेदन कर सकता है।