{"_id":"61cca018b3f1e30af75a7126","slug":"enjoyed-commando-training-and-hot-air-balloon-etawah-news-knp672447931","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडो ट्रेनिंग व हॉट एअर बैलून उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडो ट्रेनिंग व हॉट एअर बैलून उठाया लुत्फ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन से शुरू एडवेंचर स्पोर्ट्स (खेल संग रोमांच) के अंतिम दिन शिरकत कर रहे बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। खेल के साथ रोमांच ने बच्चों में एनर्जी टॉनिक का काम किया।
विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहे बच्चों ने बिना डरे, थके हर बाधा पार कर लेने की कला सीखी। बुधवार को एडवेंचर स्पोर्ट्स में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र- छात्राओं ने कमांडो ट्रेनिंग, वर्मा ट्रेनिंग, रस्सी के सहारे पेड़ पर चढ़ने, पैरा ग्लाइडिंग वाटर बॉल, जंपिंग के साथ हॉट एअर बैलून के बल पर आसमान को छूने की ख्वाहिश भी पूरी की।
मिट्टी के बर्तन बनाने की कला भी सीखी। साथ ही सामंजस्य के बल पर कठिन समय में पुल पार करने और हर विषम परिस्थिति से आसानी से निकलने की कला भी सीखी।
आयोजन महोत्सव में कई खेलों में प्रतिस्पर्धा की जगह कुछ नया सीखने को मिल रहा था। सुदिति ग्लोबल एकेडमी के संयोजन में हुई प्रतियोगिता में संयोजक व निदेशक मयंक यादव ने बताया तीन दिनों में 3900 से अधिक बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
जिसमें जमीन से 50 फीट से अधिक ऊंचाई पर जाकर बच्चों ने नुमाइश का नजारा देखा। अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ पहुंचकर अलग-अलग गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
एसडीएम सदर पत्नी के साथ हॉट एयर बैलून का आनंद लेने पहुंचे। एडीएम जयप्रकाश की पत्नी भी परिवार व बच्चों के साथ पहुंची।ं प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, उमेश यादव, अभिषेक सक्सेना आदि उपस्थित रहे।