फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Encounter with criminals in car, one injured

Etawah News: कार सवार बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल

Tue, 13 Jan 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Encounter with criminals in car, one injured
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र में निवाड़ीकला लुधियानी मार्ग पर पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में पुलिस की एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी। उसे पकड़कर अस्पताल भेजा गया है। उसका एक साथी अंधेरे के बीच भाग निकला। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन




सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक मय फोर्स के हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सुनवर्षा गांव के पास कार सवार कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने उनका पीछा किया। निवाड़ी लुधियानी मार्ग पर गांव के सामने पहुंचते ही जब पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से 315 बोर की फैक्टरी मेड सिंगल बोर राइफल, खोखे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक घायल बदमाश ने अपना नाम प्रवीण उर्फ मंगल उर्फ सुनील निवासी ग्राम हरचंदपुर, थाना सिविल लाइन बताया है। उसके खिलाफ इटावा, औरैया, उन्नाव सहित कई जनपदों में करीब ढाई दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed