फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   encounter between police and miscreants in etawah dilip gurjar of rajasthan got shot in leg

यूपी: इटावा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, राजस्थान के दिलीप गुर्जर के पैर में लगी गोली

Fri, 08 Apr 2022 11:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Apr 2022 11:02 PM IST
सार

एसपी सिटी कपिल देव ने बताया की पकड़ा गया बदमाश धौलपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के देव का पुरा मौरोली का रहने वाला दिलीप गुर्जर है। उस पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई थानों में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
encounter between police and miscreants in etawah dilip gurjar of rajasthan got shot in leg
मुठभेड़ के बाद बदमाश को अस्पताल लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा के पछायगांव थाना क्षेत्र में भावर गांव में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक पांच हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। बदमाश से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पछायगांव थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया विधान परिषद चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश बार्डर पर भावर गांव मोड़ पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर दो लोग आए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी करवाई में एक बदमाश को दाहिने पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठा कर खेतों के रास्ते भाग गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी कपिल देव ने बताया की पकड़ा गया बदमाश धौलपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के देव का पुरा मौरोली का रहने वाला दिलीप गुर्जर है। उस पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई थानों में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। यह आगरा जनपद में हुई लूट में भी शामिल बताया जा रहा है। उस पर मध्यप्रदेश में पांच हजार का इनाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया की पकड़े गए बदमाश के दो भाई रवि और वीरेन्द्र पर भी कई मामले दर्ज हैं। उनपर भी इनाम घोषित है। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बताया की गोली निकाल दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed