फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Emergency and Pathology will start soon

Etawah News: जल्द शुरू होगी इमरजेंसी और पौथोलॉजी

Thu, 22 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Emergency and Pathology will start soon
फोटो 22::::50 शैया अस्पताल का निरीक्षण करतीं एडी स्वास्थ्य। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। 50 शैया अस्पताल में जल्द ही इमरजेंसी की सेवाएं शुरू की जाएंगी। वहीं पौथोलॉजी में सभी जांचें भी हो सकेंगी। यह आश्वासन गुरुवार को 50 शैया अस्पताल का निरीक्षण करने आईं अपर निदेशक स्वास्थ्य ने दिया। उन्होंने कहा कि कुछ स्टाफ ज्वाइन कर चुका है। बचा स्टाफ भी जल्द ज्वाइन करेगा। वहीं कुर्सी, मेजों और जनरेटर समेत सभी इंतजाम भी जल्द ही कराए जाएंगे।
अपर निदेशक स्वास्थ्य कानपुर सरोज बाला ने गुरुवार को 50 शैया अस्पताल निरीक्षण किया। उन्होंने जनरेटर, एक्सरे मशीन, डेंटल चेयर, अधीक्षक के लिए वाहन मंगवाने के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। एडी ने पैथोलॉजी लैब, कक्ष व वार्ड सहित डॉक्टरों के मरीजों के के मारे में जानकारी ली। बाहर की दवाएं किसी भी कीमत पर नहीं लिखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

अस्पताल में लाइट चली जाने पर पावर के लिए जेनरेटर की व्यवस्था को कहा। डॉक्टर और स्टाफ को बैठने के लिए कुर्सी मेज की संख्या बढ़ाने की निर्देश सीएमओ डॉ. गीताराम को दिए। कुछ जगह साफ सफाई का अभाव मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। दंत विशेषज्ञ के लिए डेंटल चेयर मंगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपचार में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी होगी। पत्रकार वार्ता में बताया कि एक ईएमओ ने ज्वाइन कर लिया है। अन्य दो के ज्वाइन करते ही इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं बचा अन्य स्टाफ भी जल्द ज्वाइन करेगा। जल्द ही पैथोलॉजी में जांचों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र भारती, डॉ. सौरभ यादव, डॉ. संजय आनंद, डॉ. शाहना परवीन, नेत्र परीक्षण अधिकारी अजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed