फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Embezzlement of 28.25 lakh at Ber Branch Post Office

Etawah News: बेर शाखा डाकघर में 28.25 लाख रुपये का गबन

Fri, 17 Jul 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement of 28.25 lakh at Ber Branch Post Office
भरथना। डाकघर में करीब 28.26 लाख रुपये के वित्तीय गबन का मामला सामने आने के बाद डाक विभाग में अफरातफरी का माहौल है। विभागीय जांच में तत्कालीन शाखा डाकपाल हिमांशु सक्सेना निवासी वमनपुरा बसरेहर को मुख्य आरोपी पाया गया है। विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उपमंडल डाकघर निरीक्षक प्रमोद मीणा ने बताया कि विभागीय जांच में सामने आया कि हिमांशु सक्सेना ने एक अगस्त 2023 से 15 जनवरी 2026 तक बेर शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर रहते हुए वित्तीय अनियमितताएं कीं। जांच में पता चला कि उसने 21 बचत खातों से 6.89 लाख रुपये का गबन किया। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खातों में जमा और निकासी की राशि को सरकारी लेखों में दर्ज नहीं किया। इसमें भी 21,36,475 रुपये की और वित्तीय अनियमितता सामने आई। विभागीय जांच में अब तक कुल 28,25,975 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जांच के दौरान खातों का मिलान, लेनदेन के रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल के आधार पर आरोपी की भूमिका स्पष्ट हुई। डाक विभाग ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया मामले की विवेचना की जा रही है। विभागीय रिकॉर्ड, बैंकिंग लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि गबन की राशि का इस्तेमाल कहां और किस प्रकार किया गया। जांच में अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed