फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electricity failure of six neighborhoods due to blowing of transformer

Etawah News: ट्रांसफार्मर फुंकने से छह मोहल्लों की बिजली गुल

Sat, 20 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 20 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure of six neighborhoods due to blowing of transformer
ट्रांसफार्मर फुंकने से छह मोहल्लों की बिजली गुल क्रासर - महेवा कस्बे पशु अस्पताल के पास 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

- बसरेहर में डंफर की टक्कर से चार खंभे टूटे, गांव की आपूर्ति रही बाधितसंवाद न्यूज एजेंसी
महेवा/बसरेहर। ओवरलोडिंग की वजह से शुक्रवार महेवा में पशु अस्पताल के पास लगा 40 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे करीब छह मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं बसरेहर में डंफर की टक्कर से अमृतपुर गांव में चार खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित रही।

शुक्रवार दोपहर कस्बे में रखे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने के साथ धुआं निकलने लगा। चिंगारी छोड़ने के साथ वह फुंक गया। इससे पशु अस्पताल वाला मोहल्ला, दलित मोहाल, राम जानकी मंदिर मोहाल सहित करीब छह मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। रात तक कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने का दावा कर रहे थे। वहीं बसरेहर क्षेत्र में शुक्रवार रात अमृतपुर गांव में तेज रफ्तार डंपर ने खंभों में टक्कर मार दी। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आसपास के गांवों की भी आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत कराकर आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। जेई शशिव गोड़ ने जानकारी देते हुए बताया की मिट्टी से भरे डंपर के टक्कर से अमृतपुर गांव में चार पोल टूट गए थे। इस कारण विद्युत आपूर्ति में परेशानी हुई है। मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed