{"_id":"5eaf00738ebc3e909061483e","slug":"electricity-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5583203111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामर्शियल लोड कम फिर भी बिजली विभाग बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामर्शियल लोड कम फिर भी बिजली विभाग बेदम
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन के कारण शहर में दुकानें, शोरूम, निजी कार्यालय, सिनेमाघर, मॉल बंद होने से कामर्शियल लोड कम हो गया है। इसके बावजूद घरों को 24 घंटे बिजली देने में विभाग बेदम नजर आ रहा है। शहर में टुकड़ों में चार से छह घंटे बिजली गुल हो रही है। कटौती का कोई समय ही तय नहीं है। कब चली जाए कुछ पता नहीं। गर्मी बढ़ने के कारण दोपहर में बिजली गुल होने से लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हो रही है।
जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली पूर्ति देने का शेड्यूल है, लेकिन टुकड़ों में 18-19 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। चौगुर्जी निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशीष ने बताया कि रविवार को सुबह 4 घंटे बिजली गुल रही। एक सप्ताह से कटौती ज्यादा बढ़ गई है। 24 घंटे में छह से आठ बार बिजली जा रही है।
पक्का तालाब बजरिया निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ छोटू ने बताया कि क्षेत्र में सुबह करीब चार घंटे से बिजली नहीं आई है। ज्यादातर सुबह बिजली गुल हो जाती है। इससे पानी की समस्या हो जाती है। छैराना निवासी व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने कहा कि पुराने शहर में दिन में छह से आठ बार बिजली जाती है। कटौती का कोई समय तय नहीं है। पचराहा निवासी हाफिज और शहीद ने बताया कि रविवार को सहरी से आधे घंटे पहले बिजली चली गई थी। अड्डा जालिम शिवनगर निवासी हिमांशु बाथम ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली एक-एक घंटे के लिए जा रही है। सुबह जाने पर पानी भरने के लिए बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। अशोकनगर चौहान कालोनी निवासी आदित्य गोविंद यादव ने बताया कि एक घंटे में तीन बार बिजली जा चुकी है। एसडीफील्ड निवासी शिवकपूर ने गर्मी बढने के साथ कटौती भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
शास्त्री चौराहे से लेकर बस स्टैंड एवं आसपास के मोहल्लों के लोग रविवार को भीषण गर्मी में साढ़े तीन घंटे बिलबिलाते रहे। गुरु तेग बहादुर फीडर पर रविवार की सुबह तकनीकी खराबी आने से ये हालात बने। कुछ स्थानों पर पानी की भी किल्लत रही। शाम फाल्ट ठीक करके बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया।
गुरु तेग बहादुर फीडर पर मशीनों के अनुरक्षण के कार्य के चलते रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे दो घंटे के लिए सप्लाई बंद की गई थी। इसके बाद जब सप्लाई चालू की गई तो फिर फाल्ट हो गया। कर्मचारियों ने इस फाल्ट को ठीक किया तब कहीं दोपहर लगभग 12 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
वर्जन
फाल्ट के कारण आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। फाल्ट होने पर तुरंत ठीक कराया जाता है।
- राहुल यादव, एसडीओ