{"_id":"6410b2e545a853f7b40f83a6","slug":"electricity-department-worker-protest-against-demands-pending-etawha-news-c-12-1-123386-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस, आज से कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस, आज से कार्य बहिष्कार
Tue, 14 Mar 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
इटावा। ऊर्जा मंत्री व सीएम के सलाहकार व विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच हुए 14 बिंदुओं के समझौते को लागू न किए जाने से विद्युत कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मंगलवार शाम को मशाल जुलूस निकालकर 15 मार्च को सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार करने का एलान किया।
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला संयोजक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि 16 मार्च की रात 10 बजे से समस्त ऊर्जा निगमों के बिजलीकर्मी, निविदा/संविदा कर्मचारी 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। बताया कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की गत तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा एवं सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें 14 बिंदुओं पर लिखित समझौता हुआ था, जिसके क्रियान्वयन के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन 13 मार्च तक समझौते पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई।
जीआईसी के सामने स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय से बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवाज दो हम एक हैं के नारे के साथ मशाल जुलूस निकाला जो एसडी फील्ड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय होते हुए शास्त्री चौराहा पहुंचा, जहां मशाल जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन
जिसमें जिला संयोजक विवेक कुमार सिंह, सह संयोजक राजेंद्र सिंह सचिव गगन अग्निहोत्री, आनंद पाल व समस्त अवर अभियंता एवं संविदा कर्मचारी शामिल रहे।