{"_id":"64bacbe623156018a7036cc8","slug":"electricity-crisis-in-the-scorching-heat-there-was-a-hue-and-cry-across-the-district-etawha-news-c-216-1-sknp1011-847-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भीषण गर्मी में बिजली संकट, जिलेभर में मची हाय-तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भीषण गर्मी में बिजली संकट, जिलेभर में मची हाय-तौबा
Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 22:::: ऊसराहार बिजली घर में विरोध जताते भाजपा नेता। संवाद
फोटो संख्या 23:::: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फुंकी वायरिंग। संवाद
फोटो संख्या 24:::: निवाड़ीकला में ट्रांसफार्मर सही करते बिजली कर्मचारी। संवाद
ओवरलोड बढ़ने से हो रहे फाल्ट, 20 दिन में बढ़ी 100 मेगावाट की खपत, घंटों कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बारिश थमने के बाद शुरू हुई उमस भरी गर्मी ने लोगों के बेहाल कर रखा है। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट ने कोढ़ में खाज का काम किया है। बिजली न होने से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। चारों ओर हाय-तौबा मची है। जबकि बिजली ट्रांसमिशन के अधिकारी 100 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ने की बात कह रहे हैं।
शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है जहां दिन अथवा रात में बिजली कटौती से लोग परेशान न हो रहे हों। बृहस्पतिवार की रात इंजीनियरिंग कॉलेज 33 केवी ब्रेक डाउन होने से लोग कई घंटे तक बिजली न आने से परेशान रहे। एसडीओ तृतीय गगन अग्निहोत्री के अनुसार फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र में रात करीब एक बजे से लेकर चार बजे तक बिजली बाधित रही।
राहतपुरा कॉलोनी के लोगों के अनुसार रात में करीब चार घंटे बिजली बाधित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला करौल,पोस्ती खाना, पक्का तालाब, चौगुर्जी, सिविल लाइन, सुंदरपुर समेत करीब एक सैकड़ा मोहल्ला में रात में बिजली गुल रही। आने के बाद आना- जाना लगा रहा। कहीं- कहीं कम वोल्टेज की समस्या व्याप्त रही। इस वजह से कुछ मोहल्लों में पेयजल सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं हो सकी।जिले में जुलाई महीने के 20 दिन के अंदर बिजली की खपत 100मेगावाट बढ़ने के बावजूद बिजली संकट से लोग उबर नहीं पा रहे हैं। विद्युत ट्रांसमिशन के अधिशाषी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि एक जुलाई को जिले को 394 मेगावाट बिजली मिल रही थी। जो लगातार लोड बढ़ने की वजह से अब 495 मेगावाट हो गई है।
विज्ञापन
वर्जन
अधिशाषी अभियंता शहरी श्री प्रकाश ने बताया कि बढ़ती गर्मी व ओवरलोड की वजह से फाल्ट होने की वजह से बृहस्पतिवार की रात बिजली की समस्या व्याप्त रही।
दो दिन में दो ट्रांसफार्मर फुंके
निवाड़ीकला। कस्बा निवाड़ी कला समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था रोस्टिंग और प्लास्टिक तारों में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। साथ ही दो दिनों में दो ट्रासंफार्मर फुंकने से कस्बे की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लुधयानी चौराहे के नजदीक रखा 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर दो दिन में दो बार फुंक चुका है। बुधवार को नया ट्रांसफॉर्मर रखा गया जो एक दिन भी नहीं चल सका और रात में तेज धमाके के साथ फुंक गया। इससे करीब सौ घरों में अंधेरा छा गया था। लोग गर्मी और पानी से रहे। ग्रामीण राहुल कुमार, अजय, जयवीर, अंबरीश का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण जीना दुश्वार हो गया है। जेई कन्हैयालाल ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए मांग भेज दी है, जल्द ही बदलवा कर आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी। (संवाद)
बिजली कटौती से नहीं हो पा रही सिंचाई
चकरनगर। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बार- बार की कटौती की वजह से खेतों में फसल की सिंचाईं नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया एक सप्ताह से 10 मिनट भी बिजली नहीं मिलने से ट्यूवबेल न चल पाने से लोग पानी की एक बूंद को तरस रहे हैं। विद्युत उपखंड अधिकारी रचित शर्मा ने बताया विद्युत सप्लाई नियमित तौर पर रोस्टर के मुताबिक जारी की जा रही है। फाल्ट होने पर तत्काल उसे ठीक करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप निराधार है। (संवाद)
लोगों ने बिजली घर पहुंचकर जताया आक्रोश
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के ऊसराहार बिजलीघर से मिलने वाली बिजली सप्लाई क्षेत्र के करीब 50 गांवों को मिलती है। हाल यह है कि ग्रामीणों को दिन में बिजली नहीं मिल रही है। बिजली की आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज वर्मा, भाजपा नेता जितेंद्र पाल सिंह बघेल ने ग्रामीणों के साथ विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर नाराजगी जताई। भाजपा नेताओं ने कहा कि शासन के 18 घंटे आपूर्ति के निर्देश के बाद भी सरकार की छवि धूमिल करने के लिए आठ घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। चेतावनी दी कि दो दिन में आपूर्ति में सुधार न होने पर ऊसराहार के लोग जिलाधिकारी से मिलेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री से बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था की शिकायत भेजी है।एसडीओ ताखा रामहरी ने बताया कि ऊसराहार बिजलीघर पर ओवरलोड होने के कारण कटौती करनी पड रही है डिमांड भेजी गई है। 10 एमबी का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। (संवाद)
हाई वोल्टेज से जल गई अस्पताल की वायरिंग
सैफई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैदपुरा की बिजली तीन दिन से गायब है। स्वास्थ्य केंद्र पर जो ट्रांसफार्मर रखा है, उसमें हाई वोल्टेज आने की वजह से अस्पताल की पूरी वायरिंग जल गई। इस वजह से स्टाफ और मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। एसडीओ अमित यादव का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो तत्काल लाइन और ट्रांसफार्मर बदलवाएंगे। (संवाद)