{"_id":"61d4904f74f0922d436fa437","slug":"electricity-and-water-system-seen-at-polling-stations-etawah-news-knp673558536","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर बिजली पानी की देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर बिजली पानी की देखी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के मद्देनजर लवेदी क्षेत्र के अतिसंवेदनशील व संवेदनशील पोलिंग बूथों का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
एसडीएम विजय शंकर त्रिपाठी, सीओ भरथना साधुराम ने अतिसंवेदनशील पोलिंग जैतपुरा, उधन्नपुरा, ईंगुर्री, चंद्रपुरा निहाल सिंह, बेरीखेड़ा, दुर्गापुरा, धर्मपुरा, लवेदी समेत दो दर्जन पोलिंग बूथों पर पहुंच कर कमरों, बाउंड्रीवाल, दिव्यांगों के लिए रैंप, बिजली, पानी, शौचालयों की व्यवस्था देखी।
गांवों के संभ्रात लोगों से वार्ता भी की, जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान लवेदी एसओ जयप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान जैतपुर रोहिताश्व यादव, बीएलओ नीरू तिवारी, रोजगार सेवक कौशलेंद्र तिवारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम विजय शंकर त्रिपाठी, सीओ साधुराम ने जैतपुरा चरागाह की भूमि पर बन रही दो सौ गोवंशीय पशुओं की क्षमता की गोशाला का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान रोहिताश्व यादव से शीघ्र पशुओं को चारा पानी मुहैया कराने के निर्देश दिए। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को गोशाला में एकत्रित करने को कहा। इस मौके पर रोजगार सेवक कौशलेंद्र तिवारी, सुड्डू प्रजापति, अमन यादव, बीटू यादव मौजूद रहे।