फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   elder sister slit the throats of two younger sisters with a shovel In Etawah

दो बहनों की हत्यारन अंजलि: मासूमों ने बता दी थी मां-बाप को प्रेमी से मिलने की बात, फावड़े से काट दिया गला

Mon, 09 Oct 2023 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Oct 2023 10:09 PM IST
सार

अंजली से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देने का सच बताया। कहा कि शिकायत करने से नाराज होकर उसने आपा खो दिया और अपनी बहनों की फावड़ा मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
elder sister slit the throats of two younger sisters with a shovel In Etawah
बड़ी बहन ने कर दी दो छोटी बहनों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता-पिता से प्रेमी से मिलने की शिकायत करने से नाराज बड़ी बहन दो मासूम बहनों की हत्यारी बन गई। उसने फावड़े से गला काटकर दोनों मासूम बहनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 18 घंटे की जांच-पड़ताल में मिले सुरागों के बाद सख्ती से पूछताछ की तो बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर हत्याकांड का सच बता दिया।

विज्ञापन

एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि इटावा स्थित बलरई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के जयवीर सिंह की दो बेटियों शिल्पी (7) और रोशनी (5) की रविवार शाम गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गहनता से जांच की गई तो घर में बड़ी बहन अंजली (19) के कपड़े सूखते हुए मिले। शाम को कपड़े धोने की जानकारी करने पर कोई सही जवाब नहीं दे सका। इसके बाद फोरेंसिक टीम को घर के आंगन में पड़े टिनशेड में रखा फावड़ा मिला। इसे भी पूरी तरह साफ किया गया था। कुछ खून के हल्के छींटे दिखने पर फोरेंसिक टीम ने उसकी जांच की। सूख रहे कपड़ों की जांच करने में खून लगे होने की बात पता चली। 

विज्ञापन

इस पर अंजली से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देने का सच बताया। कहा कि शिकायत करने से नाराज होकर उसने आपा खो दिया और अपनी बहनों की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी अंजली को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया। मृत बच्चियों का सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
रविवार रात दो सगी बहनों की हत्या के बाद अंतिम संस्कार उनके पैतृक निजी जमीन पर कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिसबल व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को अंतिम विदाई दी। इस घटना के बाद गांव में जगह-जगह चर्चाओं का दौर बना रहा। सोमवार शाम पांच बजे दोनों मासूम बच्चियों के अंतिम संस्कार के लिए एसपी सिटी कपिल देव सिंह व सीओ अतुल प्रधान के अलावा जनपद के विभिन्न थानों का फोर्स मौजूद रहा। 

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव व अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, रात में आईजी प्रशांत कुमार ने भी रविवार रात करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। उन्होंने एक-एक कर सभी परिजनों से अलग-अलग बातचीत की। इसके बाद इटावा व कानपुर की फोरेंसिंक टीम व डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। खोजी कुत्ते मृतक बहनों के घर से बाहर बने घेरे तक गए और वहां से लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed