फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ekdil beat 9 states panchayat in swachta surwey

नौ राज्यों की नगर पंचायतों को पछाड़कर इकदिल बना नंबर एक

Mon, 03 Oct 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
ekdil beat 9 states panchayat in swachta surwey
इटावा। स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की नगर पंचायत इकदिल ने बड़ी सफलता पाई है। देश के नार्थ जोन में शामिल नौ राज्यों की 437 नगर पंचायतों को पछाड़कर इकदिल ने पहला स्थान पाया है। इस उपलब्धि के लिए शनिवार को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने ईओ संजय कुमार को सम्मानित किया। जिले की लखना नगर पंचायत को 17वां और बकेवर को 26वां स्थान मिला है। कानपुर मंडल के पांच जिलों की 13 नगर पंचायतें इसके आसपास भी नहीं हैं।
विज्ञापन

नार्थ जोन में दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ आते हैं। इन नौ प्रदेशों में 15 हजार से कम आबादी वाली 437 नगर पंचायतें हैं। इनमें जिले की इकदिल, लखना और बकेवर आती हैं। शनिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 की घोषणा हुई तो इकदिल को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी। नगर में विकास कार्यों ने इसे इस मुकाम पर पहुंचाया है।
विज्ञापन

इन कार्यों से मिला मुकाम
- इकदिल नगर पंचायत के ईओ संजय कुमार ने बताया कि ये टीम वर्क का परिणाम है। क्षेत्र में सफाई के साथ ही जलनिकासी, सड़कों के निर्माण और चौराहों के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। रोजाना सुबह सफाई कार्यों की मॉनीटरिंग की। उनके साथ सफाई निरीक्षक भी लगे रहे। कर्मियों का हौसला बढ़ाकर उनकी समस्या को समझा। हर मोहल्ले में नियमित सफाई हो, इस पर विशेष फोकस रहा। यही कारण रहा कि नगर पंचायत को ये दर्जा हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. सौरभ दीक्षित ने कहा कि उन लोगों ने जो काम कराए, उसमें जनता ने भी बखूबी योगदान दिया। सड़क पर कूड़ा न फेंका जाए, इसके लिए लोगों को जागरूक किया तो इसमें सफलता मिली। चौराहों को संवारा गया तो लोगों ने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी उठाई। इसी तरह पौधे लगाए तो आसपास के लोगों ने खाद-पानी देकर उसे सींचा। यही कारण रहा कि आज नगर पंचायत इकदिल ने नार्थ जोन के प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर ये मुकाम पाया।
लोगों ने जताई खुशी
गोविंद नगर सोनी ने कहा कि छोटी सी नगर पंचायत की ये बड़ी उपलब्धि है। सफाई के मामले में क्षेत्र में वास्तव में काम हुआ है। सड़कें और चौराहें भी सुधरे हैं। नगर पंचायत को पहला स्थान मिलने पर सबको खुशी है।

नगर में रहने वाले पीयूष कुमार राणा ने कहा कि विकास के काम तो हुए हैं। सड़कों के साथ ही जलनिकासी पर भी ध्यान दिया गया है। पौधरोपण के कारण नगर में अब हरियाली भी खूब नजर आती है। कहीं भी कूड़े के ढेर और गंदगी नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed