फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight vehicles collided in fog, one dead, eight injured

Etawah News: कोहरे में टकराए आठ वाहन, एक की मौत, आठ घायल

Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Eight vehicles collided in fog, one dead, eight injured
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पर घने कोहरे के कारण अलग-अलग जगहों पर आठ वाहन टकरा गए। हादसे का शिकार हुए वाहनों में तीन रोडवेज बसें भी शामिल हैं। इन हादसों में आठ यात्री घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते करीब 100-100 मीटर की दूरी पर जालंधर से कानपुर जा रही रोडवेज बस कार से टकरा गई। दिल्ली से तिर्वा जा रही दूसरी बस ट्रक और दिल्ली से हमीरपुर जा रही तीसरी बस डीसीएम से टकरा गई। दिल्ली से हमीरपुर जा रही बस में सवार यात्री चंद्रपाल विश्वकर्मा (36) निवासी गांव सिंघलपुर बगारी जिला महोबा की मौत हो गई। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि बड़ा भाई चंद्रपाल नोएडा की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। बस चालक मोबाइल चला रहा था, जिस कारण कोहरे के बीच आगे चल रही डीसीएम में बस घुस गई।
विज्ञापन

वहीं, हादसे में विनय निवासी जरसेन मूसानगर जिला कानपुर देहात, अंकित निवासी राठ जिला हमीरपुर, मनोज निवासी बांकेपुरा थाना फफूंद जिला औरैया, मोहम्मद सलमान निवासी पुरवादला थाना बिधूना जिला औरैया, हरपाल निवासी अछल्दा थाना-जिला औरैया, ज्योति वर्मा पत्नी ज्ञानेंद्र निवासी जैतपुर थाना नई दिल्ली, रेखा देवी निवासी जैतपुर दिल्ली व भोला सिंह निवासी मुरादगंज थाना अजीतमल औरैया घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की वजह जानने का प्रयास किया। साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर भी घायलों का हाल जाना। डीएम अवनीश राय ने बताया कि सुबह करीब सात से आठ बजे के करीब कोहरे के कारण हादसे हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed