{"_id":"61f57ea865800b7b30439946","slug":"eight-including-sp-aap-candidates-filed-nomination-etawah-news-knp6778149192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, आप प्रत्याशी समेत आठ ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, आप प्रत्याशी समेत आठ ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। तीनों विधानसभा चुनाव के नामांकन के चौथे दिन शनिवार को इटावा और भरथना सुरक्षित सीट पर सपा और आप पार्टी के प्रत्याशियों समेत आठ दावेदारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए।
जसवंतनगर सीट से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं हुआ। अब तक तीनों विधानसभाओं में 12 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। शनिवार को नामांकन दाखिल करने वालों में भरथना सुरक्षित विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम और इटावा से आम आदमी पार्टी के डॉ. शिवप्रताप सिंह प्रमुख हैं।
अभी तक सबसे ज्यादा नामांकन इटावा विधानसभा में और सबसे कम जसवंतनगर विधानसभा में दाखिल हुए हैं। भरथना सीट पर आज सिर्फ दो प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, मनोज यादव बंटी सहित मौजूद रहे। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी के राकेश चंद्र उर्फ अटल ने नामांकन दाखिल किया।
इटावा सदर विधानसभा सीट से लोकदल के कमलेश कुमार पांडेय, आम आदमी पार्टी के डॉ. शिवप्रताप सिंह, जन अधिकार पार्टी के सत्यप्रकाश, निर्दलीय विक्रम सिंह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के बाबी और निर्दलीय ओमप्रकाश ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती रही। आंबेडकर चौराहे से लेकर डीएम चौराहे तक काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
नामांकन कक्ष के अंदर अधिकृत लोगों को ही अंदर जाने दिया गया। रविवार को नामांकन नहीं होंगे। अब नामांकन के लिए 31 जनवरी और एक फरवरी केवल दो दिन ही शेष बचे हैं। बसपा, कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन अब इन्हीं दो दिनों में होंगे।
अंतिम दो दिन नामांकन को लेकर काफी गहमागहमी रहेगी। जिला प्रशासन ने अंतिम दो दिनों में नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने की रणनीति बनाई है।
कांग्रेस के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं
नामांकन के लिए अब दो दिन ही शेष बचे हैं। सपा, भाजपा और बसपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अभी सिर्फ भरथना सुरक्षित विधानसभा सीट से ही प्रत्याशी घोषित किया है। इटावा और जसवंतनगर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। सपा के भरथना,
जसवंतनगर और इटावा से घोषित तीनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकनपत्र दाखिल कर दिए हैं। भाजपा ने अभी जसवंतनगर से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है।
सरिता भदौरिया ने एक सेट में इटावा से नामांकन किया है। अब वह भरथना और जसवंतनगर के प्रत्याशियों के साथ नामांकन करेंगी। बसपा के भी तीनों घोषित उम्मीदवार अंतिम दो दिनों में नामांकन करेंगे।
अब तक 79 नामांकनपत्र लिए जा चुके हैं
नामांकन के चौथे दिन तीनों विधानसभाओं में 13 पर्चे लिए गए। कुल मिलाकर अब तक 79 प्रत्याशी नामांकनपत्र ले चुके हैं।
शनिवार को इटावा विस से कांग्रेस के कमलेश वर्मा, निर्दलीय हरेंद्र कुमार, निर्दलीय प्रभाकर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से नीरेश कुमार, आजाद समाज पार्टी से अशोक कुमार सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र खरीदे।
भरथना से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के बेनीराम ने दो, सम्यक पार्टी से अजय सिंह ने एक सेट खरीदा। जसवंतनगर से बसपा के बृजेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से ममता गुप्ता और कांग्रेस से ही अरुण कुमार ने नामांकनपत्र लिया।
अब तक जसवंतनगर में 13, भरथना और जसवंतनगर में 33-33 नामांकनपत्र वितरित किए जा चुके हैं।
राघवेंद्र से ज्यादा धनवान उनकी पत्नी रीता
इटावा। सपार प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी रीता चौधरी हैं। राघवेंद्र 16 लाख 51 हजार के मालिक हैं। उनके पास एक 53 लाख रुपये का आवासीय प्लॉट भी है, जबकि पत्नी रीता 60 लाख 95 हजार रुपये की मालकिन है।
राघवेंद्र के पास नकद डेढ़ लाख के साथ एक राइफल और एक रिवाल्वर भी है, जबकि पत्नी के पास सवा लाख रुपये नकद हैं। उनकी पत्नी के पास एक इनोवा कार है। पत्नी रीता शिक्षा विभाग में है और विभाग से 15 लाख का लोन भी लिया है।
राघवेंद्र के पास 100 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी के पास 500 ग्राम सोना है। उनके खिलाफ न्यायालय में आईपीसी की धारा 188 का एक मामला विचाराधीन है।
शिवप्रताप के पास वाहन, न शस्त्र लाइसेंस
इटावा। आप प्रत्याशी डॉ. शिवप्रताप सिंह राजपूत के पास न तो काई शस्त्र लाइसेंस है और न ही गाड़ी। पत्नी डॉ. ऋचा राजपूत के नाम कार है। उनके ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
बीएचएमएस करने के बाद चिकित्सा के पेशे जुड़े राजपूत समाजसेवा के लिए आप के टिकट पर इटावा विस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके और पत्नी के पास 45-45 हजार की नकदी है।
कई बैंकों में उनके नाम 60 हजार और पत्नी के नाम करीब 13 लाख रुपये जमा हैं। शेयर में आठ लाख रुपये लगाए हैं। उनके और पत्नी के पास 25-24 ग्राम सोने के आभूषण हैं। कई बैंकिंग संस्थानों का ऋण भी उनके ऊपर है।
उझियानी में उनके पास करीब 45 लाख बाजार मूल्य कीमत की गैर कृषि भूूमि है। चल अचल संपत्ति मिलाकर उनके पास 99 लाख और पत्नी के पास 42 लाख रुपये की संपत्ति है।