इटावा। एक पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मंगलवार को पंप कर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई। सराय दयानत स्थित फिलिंग स्टेशन पर छात्रवृत्ति पाकर बच्चे गदगद दिखे।
यह छात्रवृत्ति स्टाफ कर्मचारियों के उन बच्चों को दी गई जिन्होंने 8वीं, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया है। आठवीं के बच्चों को 1500 रुपये, दसवीं के बच्चों को 2000 रुपये, इंटरमीडिएट के बच्चों को 2500 रुपये व ग्रेजुएशन के बच्चों को 3000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए गए। कार्यक्रम में चार छात्राओं व 8 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में इटावा बिक्री क्षेत्र के बिक्री प्रबंधक विवेक कुमार सिंह, डीलर सुनील शर्मा, अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।