{"_id":"c62215485090fbaf1bf1d274ccf3cfd0","slug":"eastern-bank-will-provide-a-loan-of-one-hundred-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल बैंक से मिल सकेगा दस करोड़ का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल बैंक से मिल सकेगा दस करोड़ का कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
इटावा। पूर्वांचल बैंक के अध्यक्ष अवनींद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को एक होटल में शाखा प्रबंधकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल बैंक के कदम अब कॉमर्शियल बैंकिंग की ओर बढ़ रहे हैं। आरबीआई ने बैंक की ऋण देने की क्षमता एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये तक कर दी है। निकट भविष्य में बैंक की मार्केटिंग टीम का भी गठन कर दिया जाएगा।
श्री सिन्हा ने बताया कि बैंक तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पूर्वांचल बैंक केंद्र व यूपी सरकार समेत भारतीय स्टेट बैंक का संयुक्त उपक्रम है। प्रदेश के 11 जिलों में 571 शाखाआें के साथ 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यवसाय के साथ कार्यरत है। इटावा परिक्षेत्र में बैंक की कुल 52 शाखाएं हैं जिनमें इटावा व औरैया जिले में समान रूप से 26-26 शाखाएं चल रहीं हैं।
इनसे करीब 900 करोड़ रुपये का व्यवसाय हो रहा है। दोनों जिलों में 16 नई शाखाएं खोली जाएंगी। इसके अलावा दोनों जिलों में बैंक के 170 ग्राहक सेवा केंद्र भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।श्री सिन्हा ने कहा कि पूर्वांचल बैंक सूचीबद्ध व्यवसायिक बैंक है और पूरे प्रदेश में ऋण जमानुपात तें सबसे अग्रणी हैं। जल्द ही सभी 11 जिलाें में 40 एटीएम लगेंगे। सभी जमा खातों पर एटीएम कार्ड और एसएमएस अलर्ट की सुविधा उपलब्ध है। 100 रुपये से अधिक की जमा व निकासी पर भी खातेदार के पास तत्काल एसएमएस आएगा।
विज्ञापन
खातेदार एटीएम से एक दिन में 25 हजार रुपये नकद और प्वाइंट ऑफ सेल से 25 हजार की खरीदारी कर सकता है। सरकारी ऋण योजनाआें में समय पर लाभार्थी को लोन उपलब्ध न कराने के सवाल पर श्री सिन्हा ने कहा कि बैंक ऋण राशि की वापसी के आधार को देखती है।
फिर भी वह सभी शाखा मैनेजरों को निर्देश दे रहे हैं कि वह ऋण आवेदनों को समय पर डिस्पोजल करें और ऋण देने में थोड़ा नम्र रुख रखें। उन्होंने कहा कि बैंक के नॉन पेमेंट एसेंट्स (एनपीए) में कमी लाने के प्रयास कारगर हुए हैं। इसी वित्तीय वर्ष में एनपीए में फंसे 410 करोड़ रुपये को घटाकर 310 करोड़ पर लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारों के लिए सरकार की मुद्रा योजना, बड़े रोजगार करने के लिए एसएमई ऋण की योजना एवं कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर, कंबाइंड ग्रामीण गोदाम, खेती किसानी के लिए केसीसी ऋण, अध्यापकों के लिए शिक्षक समृद्धि ऋण, डाक्टर्स के लिए डाक्टर प्लस, होटल निर्माण, भवन निर्माण आदि के लिए बैंक में स्कीम लागू हैं। शाखा प्रबंधकों को स्कीम की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर बैंक महाप्रबंधक ओपी सिंह ने कहा कि 25 लाख रुपये से अधिक के ऋण प्रस्ताव सहर्ष स्वीकार किए जाएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, सीनियर मैनेजर केके त्रिपाठी व अरविंद कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य शाखाओं के मैनेजर मौजूद रहे।