फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   e rickshaw ans auto stand and route

Etawah News: ऑटो-ई-रिक्शा के लिए स्टैंड और रूट तय

Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
e rickshaw ans auto stand and route
इटावा। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और ऑटो स्टैंडों के नाम पर हो रही अवैध वसूली रोकने के लिए परिवहन विभाग और नगर पालिका की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। शहर में पांच जगहों को स्टैंड के लिए चिह्नित किया है। अब यहीं से ऑटो व ई-रिक्शा संचालक 21 रूटों के लिए सवारियां भर सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में स्टैंड न होने की वजह से खुलेआम अवैध वसूली की जाती है। वहीं रूट तय न होने की वजह से बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा जाम और हादसों की भी वजह बनते हैं। पिछले दिनों हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने इन समस्याओं के समाधान के लिए वाहनों के रूट तय करने और स्टैंडों के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इस मुद्दे को कई बार अमर उजाला भी प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है।
विज्ञापन

एआरटीओ और नगर पालिका के ईओ की संयुक्त टीम ने अब इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। शहर में पांच जगहों को स्टैंडों के लिए चिह्नित किया गया है। इनसे 21 रूटो के लिए सवारियां भरी जाएंगी। एआरटीओ की ओर से पूरा प्लान जारी कर दिया गया है। वहीं ईओ भी अब इन स्टैंडों की टेंडर प्रक्रिया कराने की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर तिराहा रूट : बस स्टैंड तिराहा, चौधरी पेट्रोल पंप के लिए, शास्त्री चौराहा- माल गोदाम रोड- बस स्टैंड तिराहा- राजागंज पचराहा होते हुए टिक्सी मंदिर तक टेंपो यहीं से जाएंगे। पक्का बाग, माल गोदाम रोड - भरथना चौराहा- विजय नगर चौराहा और रामनगर फाटक होते हुए वाहन अंबेडकर तिराहे तक लौटेंगे। भरथना चौराहे से होते हुए नई मंडी और दतावली तक सवारी वाहन यहीं से मिलेंगे। शास्त्री चौराहा के लिए वाहन ईदगाह, पक्के तालाब चौराहा, पुरबिया टोला, कोतवाली चौराहे और बलदेव चौराहे होते हुए जाएंगे।


बस स्टैंड तिराहा से संचालित रूट : अंबेडकर तिराहा, चौधरी पेट्रोल पंप, टिक्सी मंदिर, पक्का बाग के लिए टेंपो मिलेंग।

मालगोदाम रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप से संचालित रूट : सैफई, जसवंतनगर, बसरेहर, भरथना, बकेवर के ऑटो और टेंपो यहीं से मिलेंगे।

टिक्सी मंदिर तिराहा से संचालित रूट : उदी, कचौरा, रेलवे स्टेशन के लिए यहां से टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा जाएंगे।

पक्का बाग तिराहा से संचालित रूट : यहां से इकदिल के लिए ऑटो, टेंपो जाएंगे।


रूट पर न चलने पर लगेगा 10 हजार जुर्माना
एआरटीओ ब्रजेश यादव ने बताया कि ऑटो स्टैंड से अधिकतम 16 किलोमीटर दूर तक ही टेंपो, ऑटो चल सकते हैं। यदि इससे लंबे रूट पर चलेंगे तो चालान की कार्रवाई की जाएगी। वहीं निश्चित रूट से अलग वाहन दौड़ते मिले तो 10 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed