{"_id":"6a2305c8f495cc0116013522","slug":"dust-storm-and-light-rain-likely-today-etawah-news-c-216-1-etw1004-143954-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में शनिवार को भी दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शाम के समय मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे के अनुसार पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिन में तेज धूप और गर्मी बनी रहेगी। दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं जिससे उमस में वृद्धि होगी। देर शाम धूल भरी तेज हवाएं चलने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।