{"_id":"626ad7c4d4065f35ea6be977","slug":"during-tilak-the-bride-s-side-attacked-the-bride-s-side-etawah-news-knp693854695","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक के दौरान वर पक्ष ने वधु पक्ष पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक के दौरान वर पक्ष ने वधु पक्ष पर किया हमला
विज्ञापन
सैफई थाने के बाहर खड़े पीड़ित। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई (इटावा)। भाली गांव में बुधवार रात तिलक चढ़ाने के दौरान लेन देने को लेक वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। वर पक्ष ने लाठी डंडों से कन्या पक्ष के लोगों की पिटाई की और उनकी गाड़ियां तोड़ दीं। हमले में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
आगरा जिले के चित्राहाट थाना क्षेत्र के पई गांव के सुरेश ने बेटी खुशबू की शादी सैफई थाना क्षेत्र के भाली गांव के रंजीत पुत्र अमृत सिंह के साथ तय की थी। बुधवार को सुरेश रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने आए थे। लेन देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि वर पक्ष ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें वधु पक्ष के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सुरेश ने सैफई थाने में तहरीर दी है।
सुरेश ने बताया कि तिलक में 70 हजार रुपये, बाइक तथा कपड़े आदि लेकर आए थे। तिलक चढ़ने के बाद वर पक्ष ने दहेज में और रुपये की मांगे थे। हमलावरों ने सभी गाड़ियां भी तोड़ दीं। कार्यवाहक थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।